Breaking
मुहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, BCCI ने जताया आभारचुनावी हार के बाद चीफ ऑफ स्टाफ सुसी वाइल्स पद से हटीं, स्टीफन मिलर को कमानसीतापुर में 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा ट्रक, 5 की मौतभाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगी
राजनीतिराष्ट्रीय

वरुण गांधी और कंगना मे छिड़ी जंग,कंगना ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बीच कंगना रनौत के एक बयान से बीजेपी (BJP) सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) नाराज हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट करके कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बयान पर आपत्ति जताई है. वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने कंगना रनौत के बयान को राष्ट्रपिता ,महात्मा गांधी, शहीद मंगल पाण्डेय, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस समेत लाखों स्वतंत्रा सेनानियों का अपमान बताया है.
वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने ट्वीट किया, ‘कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार. इस सोच को मैं पागलपन कहूं या फिर देशद्रोह?
कंगना रनौत ने भी वरुण गांधी को जवाब दिया है. कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वरुण गांधी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने 1857 के देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम का भी जिक्र किया था, जो नाकामयाब रहा था. जिसके कारण ब्रिटिश का अत्याचार और क्रूरता और बढ़ गई थी. हालांकि लगभग 100 साल बाद हमें गांधी जी के भीख मांगने पर आजादी मिली. जा और रो अब’

कंगना रनौत ने कहा कि जब मैं राष्ट्रवाद, आर्मी के सपोर्ट में और अपनी संस्कृति के प्रमोशन की बात करती हूं तो कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि मैं बीजेपी का एजेंडा चला रही हूं. अब मैं क्या कर सकती हूं?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि सोशल मीडिया पर मैं कलाकार के तौर नहीं बल्कि एक आम नागरिक की तरह होती हूं. आपने देखा होगा मैं वहां अपनी फिल्म को प्रमोट नहीं करती हूं. मैं वहां भारत के मुद्दों को उठाती हूं.

Related Articles

Back to top button