Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राष्ट्रीय

भाजपा के विधायक पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाले बयान देने का आरोप, हुए गिरफ्तार…

नई दिल्ली। तेलंगाना के भाजपा विधायक टी. राजा सिंह एक बार फिर से मुश्किल में हैं। उनके खिलाफ आज सुबह ही हैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाला बयान देने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का गुस्सा भी भड़क गया है। हैदराबाद के कमिश्नर ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में मुस्लिम इकट्ठा हुए और उन्होंने सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। गोशामहल सीट से विधायक टी. राजा सिंह ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे लेकर यह विवाद तेज हुआ है।

इस वीडियो के बाद उनके खिलाफ बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया है। बड़ी संख्या में लोगों ने दबीरपुरा, भवानीनगर, रीनबाजार और मीरचौक पुलिस स्टेशन को घेरकर प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टी. राजा सिंह ने कहा था कि आप लोग हमारे भाईयों के गले काटते हो और वीडियो जारी करते हो। सोचो यदि हिंदू भाई भी ऐसा ही करते हैं तो फिर आप लोगों का क्या होगा। उन्होंने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का जिक्र करते हुए कहा था कि उसने कॉमेडी के नाम पर माता सीता और भगवान राम का अपमान किया था।

फिलहाल हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में टी. राजा सिंह के खिलाफ सेक्शन 153A, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। इससे पहले 19 अगस्त को भी टी. राजा सिंह और 4 अन्य लोगों को एहतियातन हिरासत में ले लिया था। मुनव्वर फारूकी के शो से पहले यह कदम उठाया गया था। दरअसल टी. राजा सिंह ने कॉमेडियन पर हमले की धमकी दी थी और कहा था कि यदि तेलंगाना सरकार की ओर से शो के लिए परमिशन दी जाती है तो वह उस स्थान को जला देंगे। टी. राजा सिंह ने कहा था कि मुनव्वर फारूकी ने हिंदू देवी देवताओं का मजाक बनाया है और उसे हैदराबाद में शो की अनुमति नहीं दी जा सकती।

फिलहाल राजा सिंह के बयान को लेकर हैदराबाद और तेलंगाना की राजनीति में उबाल देखने को मिल रहा है। आधी रात से ही सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और कई थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके अलावा हैदराबाद कमिश्नर के ऑफिस के बाहर भी प्रदर्शन हुआ। यही नहीं ऑफिस के बाहर नमाज भी पढ़ी गई। अब भी कई इलाकों में आंदोलन चल रहे हैं। इस बीच टी. राजा सिंह ने एक और वीडियो जारी कर कहा है कि हर ऐक्शन का रिएक्शन होगा।

इस बीच टी. राजा सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि उनके बयान को गलत ढंग से लिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा है। क्या हमारे भगवान भगवान नहीं होते हैं। हर ऐक्शन का रिएक्शन होता है। यह बात ध्यान रखनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button