Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
राज्य

टिकैत का फिर वार, किसानों की बदहाली और मौत,से लेकर खाद पानी के लिए सरकार जिम्मेदार।

बुंदेलखंड: ललितपुर- केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित तीन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आत्महत्या करने के लिये मजबूर किसानों की हर समस्या के लिये तीनों कानून जिम्मेदार हैं और जब तक सरकार इन्हें वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा, गाजीपुर, बार्डर पर कब्जा बरकरार रहेगा। ललितपुर में खाद की किल्लत के कारण हाल ही में मौत के शिकार हुये किसानों के परिजनों से मुलाकात के बाद यह बात कही।
उन्होंने मृतक किसान भोगीराम पाल के परिजनों से नया गॉव में मुलाकात कर पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा करते हुये उनकी परेशानियां सुनी। उन्होंने कहा कि खाद के लिए आज किसान परेशान हैं एवं लाइन में लग रहे किसानों की मौत हो रही है।
टिकैत ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों को उनकी फसलों का वाजिब भाव तो मिल ही नहीं रहा है, अब खाद भी नहीं मिल रही है। वहीं रोजगार नहीं मिल पाने पर लोग पहले ही पलायन कर रहे हैं।
उन्होने कहा कि इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा दलहन पैदा होती है। इसलिये सरकार को दलहन बोर्ड का गठन करना चाहिए। साथ ही इस क्षेत्र में आवारा पशुओं की गंभीर होती समस्या को समाप्त करने हेतु ठोस कदम उठाने चाहिये।
उल्लेखनीय है कि टिकैत अपने दो दिवसीय दौरे में उन सभी किसानों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात करेंगे जिनकी बीते दिनों खाद की किल्लत के कारण मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button