Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
राष्ट्रीय

XE वैरिएंट का आया दूसरा केस, मुंबई से गुजरात पहुंचा यह वैरिएंट

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE से संक्रमित मरीज गुजरात में मिला है। मीडिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के टॉप सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह मरीज 13 मार्च को पॉजिटिव मिला था और एक हफ्ते में ठीक हो गया।

जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि मरीज कोरोना के XE वैरिएंट से संक्रमित था। सूत्रों ने बताया है कि मरीज के सैंपल की जांच एक बार फिर से की जाएगी, ताकि XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हो सके। मालूम हो कि भारत में XE का पहला के मुंबई में मिला है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटी महिला में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। 27 फरवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी।

XE ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट्स (BA.1 और BA.2) का कॉम्बिनेशन है। शुरुआती स्टडीज में पता चला है कि BA.2 की तुलना में XE वैरिएंट की वृद्धि दर 9.8 फीसदी है। BA.2 को स्टील्थ वैरिएंट भी कहा जाता है। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह पिछले वैरिएंट्स से ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो सकता है।

स्टडीज के अनुसार, यह वैरिएंट BA.2 सब वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। तेजी से फैलने के चलते यह म्यूटेंट भविष्य में ज्यादा परेशानियां खड़ी कर सकता है। साथ ही इस नए वैरिएंट के चलते कोविड-19 की नई लहर आने का खतरा भी है।

WHO के अनुसार, फिलहाल, ओमिक्रॉन वेरिएंट के हिस्से के तौर पर XE वेरिएंट की निगरानी की जा रही है। इसका शिकार होने वाले मरीज में ओमिक्रॉन जैसे ही लक्षण नजर आते हैं। इनमें बुखार, गले में खराश, सर्दी और खांसी समेत कई लक्षण शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button