Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन युद्ध में पुतिन के साथ सऊदी अरब- UAE? जो बाइडेन से किया किनारा

नई दिल्ली: रूस के कच्चे तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका (US) तेल की कीमतों में आयी तूफानी तेजी को रोकने के मकसद से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) से बातचीत करने का असफल प्रयास कर रहा है. वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों देशों के शासक अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बातचीत के लिये भी तैयार नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) को लेकर अंतर्राष्ट्रीय समर्थन बनाने की कोशिश करना चाह रहे हैं और साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिये दोनों देशों के साथ बातचीत करना चाह रहे हैं.

अमेरिका से नहीं की बात 

अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान दोनों ने हाल के सप्ताहों में बाइडेन से बात करने के अमेरिका के आग्रह को ठुकरा दिया है. सऊदी अरब और यूएई के अधिकारी पिछले कुछ दिनों से खाड़ी में अमेरिका की नीति का मुखर विरोध कर रहे हैं. दोनों देशों के शासकों ने एक तरह से अमेरिका को यह संकेत दे दिया है कि जब तक यमन और अन्य जगहों पर अमेरिका उनका समर्थन नहीं करेगा, तो वे भी कच्चे तेल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिये कुछ नहीं करेंगे.

रिपोर्ट के अनुसार दोनों शासकों के फोन का इंतजार किया जाता रहा लेकिन उन्होंने फोन नहीं किया. इससे पहले भी इस बारे में रिपोर्ट आयी है कि अमेरिका कच्चे तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिये सऊद अरब ने कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का आग्रह करेगा. इसी संबंध में बातचीत करने के लिये बाइडेन के कुछ समय बाद सऊदी अरब के दौरे पर भी जाने की चर्चा हो रही है.

Related Articles

Back to top button