Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
अर्ली बिज़नेस

आज पेट्रोल ने तोड़ा भारी रिकॉर्ड, जाने यहां

Petrol Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इन दिनों काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ईंधन की कीमतें कम-ज्यादा हो रही हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं और कई शहरों में तो डीजल भी 100 रुपये से ज्यादा में बिक रहा है.ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. घरेलू तेल कंपनियों ने मंगलवार (24 अगस्त, 2021) के लिए रेट जारी कर दिया है. आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है. पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है.

 

अगर आज के भाव पर नज़र डालें तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, ईंधन की कीमतों में अलग- अलग शहरों के हिसाब से भाव में कटौती देखने को मिल रही है.

 

बदले हैं पेट्रोल-डीजल के भाव

 

नए रेट के हिसाब से राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम में 15 पैसे की कटौती हुई है. वहीं, डीजल के दाम भी 15 पैसे कम हुए हैं. दिल्ली में आज डीजल 101.49 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में भी पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए हैं. पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल के भाव में बढ़ोतरी और भारी भरकम टैक्‍स की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्‍तर पर हैं.

 

प्रमुख शहरों में फ्यूल के रेट

 

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)

नई दिल्‍ली 101.49 88.92

मुंबई 107.52 96.48

कोलकाता 101.82 91.98

चेन्‍नई 99.20 93.52

नोएडा 98.79 89.49

बेंगलुरु 104.98 94.34

हैदराबाद 105.54 96.99

पटना 103.99 94.75

जयपुर 108.42 98.06

लखनऊ 98.56 89.29

गुरुग्राम 99.21 89.60

चंडीगढ़ 97.66 88.62

बता दें कि दाम बढ़ने के बाद 19 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्‍न शहरों में पेट्रोल के रेट 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर चुके हैं. 4 मई से डीजल की कीमतों में ठहर-ठहर कर इजाफा हआ, इसकी वजह से डीजल 9.08 रुपये से अधिक प्रति लीटर महंगा हो गया.

 

कैसे पता करें अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल का भाव

 

पेट्रोल-डीज़ल के खुदरा भाव को हर रोज रिवाइज किया जाता है और इसके बाद सुबह 6 बजे नया भाव जारी हो जाता है. आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्‍टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंग.

 

शहर कोड आपको इंडियन ऑयल (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा. मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा. इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं. खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे शहरों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.

Related Articles

Back to top button