Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Breaking Newsलाइफ स्टाइल

स्मार्टफोन को करें वायरस मुक्त, हैकर्स की कर दे छुट्टी ,जानिए कैसे?

आधुनिकीकरण और टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी को बहुत आसानी और सहुलतें मुहैया कराई हैं परंतु कभी-कभी पूरी जानकारी ना होने के कारण हम अक्सर दुर्घटनाओं से दो-चार हो जाते हैं और हमें इस बात की जानकारी भी नहीं होती कि हम अपनी नासमझी के कारण अपना नुकसान करा बैठे हैं, फोन हैकिंग और मोबाइल से निजी डेटा का चोरी होना एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. हैकर्स वायरस के जरिए लोगों की निजी जानकारियां चुरा रहे हैं. इसके लिए हैकर्स किसी मोबाइल एप का सहारा लेते हैं और स्मार्टफोन में वायरस इंस्टॉल कर देते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं आप कैसे अपने स्मार्टफोन में वायरस की मौजूदगी का पता लगा सकते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है. जानते हैं: –

अगर साधारण तरीके से भी आपका स्मार्टफोन ज्यादा गर्म होने लगे तो समझ ले कि स्मार्टफोन में वायरस वाला एप है. फोन का डाटा जल्दी खत्म होना या फोन का बिल ज्यादा आना भी एक संकेत हो सकता है कि फोन का कंट्रोल हैकर्स के पास है. स्मार्टफोन में जरूरत से ज्यादा विज्ञापन के नोटिफिकेशन आना भी एक संकेत हो सकता है आपके डिवाइस में वायरस है. अगर आपके फोन से आपके कॉन्टैक्ट्स के पास स्पैम मैसेज जा रहे हैं. यह बेहद चिंता की बात है. इसका मतलब है कि हैकर्स इसके जरिए आपके फोन के साथ-साथ दूसरों के डिवाइस में भी वायरस इंस्टॉल कर देंगे.

इन टिप्स को करें फॉलो करके आप बहुत हद तक सुरक्षित रह सकते हैं । अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन सुरक्षित रहे तो थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. इन थर्ड-पार्टी ऐप में ऐसे लिंक होते हैं, जिनके जरिए हैकर्स आपकी निजी जानकारी चुरा सकते हैं.
हैकर्स से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें. मजबूत पासवर्ड बनाने के लिए आप पासवर्ड मेकिंग ऐप का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा आप Alphabets से लेकर नंबर तक को आपस में मिलाकर मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं

Related Articles

Back to top button