Breaking
रजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिलरूस ने भारत को दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का ऑफरकॉकरोच जनता पार्टी की पहली रैली में भारी भीड़, राजनेताओं की उड़ी नींदकुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन अटैक, एक भारतीय की मौत
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा सीट के लिए योगी जी की पूर्ण तैयारी,पार्टी के संसदीय बोर्ड की मंजूरी का इंतजार ।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने संकेत दिए हैं कि वे यूपी से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते है , सीट को लेकर सीएम ने कहा कि पार्टी यह तय करती है. यूपी में 2022 के शुरुआती साल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है.

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा कि मैं तो पार्टी का एक कार्यकर्ता हूँ हमेशा से चुनाव लड़ता हूं. पार्टी जहां से कहेगी, वहां से लड़ूंगा. सीएम योगी ने आगे कहा कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, यह तय करने के लिए पार्टी का संसदीय बोर्ड है. पार्टी की ओर से जहां से भी चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा, लड़ूंगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर कहा कि साढ़े चार साल में काफी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है. आज यहां पर कानून व्यवस्था को लेकर नजीर पेश की जाएगी. यूपी में हमारी सरकार ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया है.

अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने से किया है इंकार- सपा सुप्रीमो, अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में विधायकी लड़ने से इंकार कर चुके हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि वे इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं सीएम फेस को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के बाद पार्टी तय करेगी.

बताते चलें कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री विधानपरिषद कोटे से सदन पहुंचे थे. हालांकि इस बार अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी तीनों नेताओं को चुनाव लड़वा सकती है.

Related Articles

Back to top button