Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking NewsMain slideअपराधदिल्ली/एनसीआरराजनीति

Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैं

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

दिल्ली।21 अगस्त को कांग्रेस नेता और सदस्य पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां धरने पर बैठे थे और उनके साथ साहिल  भी थे, जो 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से कथित तौर पर घायल हुए थे। कांग्रेस सूत्रों ने पुष्टि की है कि राहुल गांधी तब तक विरोध जारी रखने का इरादा रखते हैं जब तक कि इस घटना के संबंध में एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हो जाती।

राहुल ने एक्स पर लिखा कि आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुँचा। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आँख की रौशनी खतरे में है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी।

उन्होंने लिखा कि अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है। अमित शाह जी, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं। FIR होगी। न्यायिक जाँच होगी। और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी। साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे।

इस बीच राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों पर पैलेट गन का इस्तेमाल करना एक गंभीर अपराध है। 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान साहिल लोचव को पैलेट गन से लगी कथित चोटों का ज़िक्र करते हुए, गांधी ने FIR दर्ज करने और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी आँख में चोट लगी है और उनके दिल के पास छर्रे लगे हैं।

गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने माना है कि अपराध हुआ है और उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज करने की अपील की। ​​विरोध प्रदर्शन में मौजूद साहिल की माँ का ज़िक्र करते हुए गांधी ने कहा, उनकी माँ यहाँ रो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी कह रहे थे कि उन्हें ऊपर से FIR दर्ज न करने के आदेश मिले हैं। गांधी ने कहा कि जब तक FIR दर्ज नहीं हो जाती, तब तक प्रदर्शनकारी वहाँ से नहीं हटेंगे।

Related Articles

Back to top button