Breaking
ग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेश
राष्ट्रीय

10 मार्च को बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है- अखिलेश

अखिलेश ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे के यहां भी बुलडोजर जाएगा। उन्होंने कहा, 'क्या मंत्री के बेटे (आशीष मिश्रा) के यहां बुलडोजर जाएगा, जिसने अपने वाहन से किसानों को कुचला था? क्या बुलडोजर लखीमपुर जाएगा? 25,000 रुपये का इनामी माफिया (धनंजय सिंह) क्रिकेट खेल रहा था। क्या बुलडोजर उसके यहां जाएगा?'

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क –

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। इस दौरान सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल के साथ जसवंतनगर में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने सीएम योगी  पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी से बाबा मुख्यमंत्री की विदाई होने वाली है। वहीं डिंपल यादव ने लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए।

अखिलेस ने कहा, ’10 मार्च को साइकिल की सरकार बनने जा रही है और उत्तर प्रदेश से बाबा मुख्यमंत्री  की विदाई होने जा रही है। बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। यूपी के किसान इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरणों में शतक जड़ा है और इस चरण में भी सपा गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा। जनता बीजेपी से नाखुश है और इस बार का चुनाव उसे उत्तर प्रदेश से हटाने के लिए है। वे (बीजेपी) चिंतित हैं कि जनता उनसे नाराज है, इसलिए उनकी भाषा और व्यवहार बदल गया है।’

यूपी सरकार द्वारा माफियाओं पर बुलडोजर चलाने को लेकर अखिलेश ने निशाना साधते हुए पूछा कि क्या किसानों को कुचलने वाले मंत्री के बेटे के यहां भी बुलडोजर जाएगा। उन्होंने कहा, ‘क्या मंत्री के बेटे (आशीष मिश्रा) के यहां बुलडोजर जाएगा, जिसने अपने वाहन से किसानों को कुचला था? क्या बुलडोजर लखीमपुर जाएगा? 25,000/-  का इनामी माफिया (धनंजय सिंह) क्रिकेट खेल रहा था। क्या बुलडोजर उसके यहां जाएगा? موقع قمار ’

Related Articles

Back to top button