Breaking
नॉएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शनों के चलते योगी सरकार ने जांच के लिए बनाई हाई-लेवल कमिटीदेश के वीर सपूत–शहीद कैप्टन मुकेश श्रीवास्तव को 25वी पुण्यतिथि की स्मृति में श्रद्धांजलि दी गईभाजपा सरकार मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ाकर अन्याय कर रही है- अखिलेशEarly News Hindi Daily E-Paper 14 April 2026Islamabad में 21 घंटे चली US-Iran Talks फेल, ट्रंप बोले- मेरी धमकी से आए थे, फिर लौटेंगेWomen’s Reservation पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- 16 April से संसद इतिहास रचने को तैयारआईपीएल में Mumbai Indians की तीसरी हार के बाद Hardik Pandya, बोले- अब कई चीजों पर दोबारा सोचना होगापश्चिम बंगाल में 91 लाख वोटर्स के नाम हटे, Prashant Bhushan ने इसे अधिकारों पर हमला कहाEarly News Hindi Daily E-Paper 13 April 2026आशा भोसले का निधन, शिवाजी पार्क में आज होगा अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेशराज्य

CM समेत इन दिग्गज हस्तियों की पूर्व मुख्यमंत्री की तेरहवी में होगी उपस्थिति

लखनऊ: आज पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तेरहवी के मौके पर सीएम समेत और भी कई बड़ी हस्तिया शामिल होंगी। आज यानी एक सिंतबर को अतरौली के केएमवी इंटर कालेज मे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तेरहवी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रदेश और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और आरएसएस-बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसके साथ ही आसपास के जिलों के हजारों लोग भी पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों को भोजन कराया जाएगा।

कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के बाहर से भी बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियां पहुंच रही हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, राजस्थान की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य शामिल हैं। कई केंद्रीय और राज्यमंत्री भी आएंगे। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से हेलीपैड तैयार कराया गया है। उधर, अलीगढ़ प्रशासन ने कार्यक्रम में व्यवस्था को लेकर खासी तैयारियां की हैं। पूरे मंडल से प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल रखा है।

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने आ रही क्षेत्रीय जनता के लिए कार्यक्रम स्थल पर छोटे-बड़े पंडाल लगाए गए हैं। उन्हें रामघाट रोड की ओर से प्रवेश मिलेगा। यहां छोटे-बड़े चार पंडाल लगाए गए हैं। वीवीआईपी के पहुंचने की व्यवस्था कॉलेज रोड की ओर से की गई है। उनके लिए भोजना की व्यवस्था छोटे मैदान में लगाए गए टेंट में की गई है। वहां भोजन के लिए पंडाल, स्टेज और तीन स्विस कॉटेज बनाए गए हैं। भोजन की जिम्मेदारी अलीगढ़ के एक कैटरर को सौंपी गई है।

कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी अतिथियों के लिए अलग टेंट की व्यवस्था की गई है। वहां वॉटर प्रूफ जर्मन हैंगर टेंट, हाई-फाई लाइट आदि की व्यवस्था की गई है। व्यवस्था को ठीक ढंग से कराने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र और एटा से सांसद राजवीर सिंह जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button