Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
अंतर्राष्ट्रीय

नूपुर शर्मा पर उपदेश देने वाले पाकिस्तान में हिंदुओं की आस्था पर फिर चोट, कराची के कट्टरपंथियों ने तोड़ी हनुमान जी की मूर्ति

 

कराची: ईश निंदा (Blasphemy) के नाम पर अबतक हजारों की जान ले चुके पाकिस्तान (Pakistan) में अल्पसंख्यक हो चुके हिंदू (Hindu) समुदाय पर जुल्मो-सितम के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला देश की आर्थिक राजधानी कराची (Karachi) का है जहां पर हिंदू समुदाय को डराने और धमकाने के लिए कट्टरपंथियों ने एक बार फिर हिंसा का सहारा लेते हुए मंदिर में तोड़फोड़ की है.

कराची के मंदिर में तोड़फोड़ और लूट

अभी चंद रोज पहले बीजेपी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा के मामले  के एक बयान को लेकर भारत को ज्ञान देने वाले पाकिस्तान के हिंदुओ और उनके आराध्य स्थलों की हालत किसी से छिपी नहीं है. ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक कराची के कोरंगी इलाके में मरी माता मंदिर में मूर्तियों पर हमला हुआ. ये मंदिर कोरंगी पुलिस स्टेशन से थोड़ी दूरी पर स्थित है. मंदिर पर हमले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मंदिर का जायजा लेकर घटना की जांच करने की बात कह रही है. हालांकि ऐसे मामलों में पाकिस्तान के किसी भी प्रांत की पुलिस का रवैया दुनिया से छिपा नहीं है.

हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़

इस घटनाक्रम को लेकर 15 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे जिहादी मानसिकता रखने वाले कट्टरपंथियों ने एक हिंदू मंदिर को नुकसान पहुंचाने के साथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक हनुमान जी यानी बजरंगबली की प्रतिमा के साथ कैसा बरताव किया. इस मंदिर में जमकर लूटपाट भी हुई है.

Related Articles

Back to top button