Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsबिहारराज्य

बिहारी बाबू ने कहा अकाउंट में मोदी जी ने किये जमा 5.50 लाख रुपए ,वापस नही करूंगा, बैंक परेशान

बिहार के खगडिया गांव में बैंक की गलती से एक व्यक्ति की तो चाँदी हो गई । बिहार के खगड़िया से एक दिलचस्प घटना सामने आई है. यहां एक शख्स के खाते में गलती से 5.50 लाख रुपए आ गए. शख्स ने इसे मोदी सरकार से मिली सहायता समझकर खर्च भी कर दिया. जब बैंक अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो उन्होंने शख्स से पैसे लौटाने को कहा.।

लेकिन शख्स ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया. बैंक अधिकारियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दरअसल, खगड़िया के मानसी प्रखण्ड के बख्तियारपुर ग्रामीण बैंक शाखा के खाताधारक के खाते में बैंककर्मियों की गलती की वजह से 5.50 लाख रु ट्रांसफर हो गए. खाताधारक रंजीत कुमार दास अपने खाते में पैसों को देखकर खुश हो गया. उसने इसे सरकार से मिली मदद समझकर खर्च भी कर लिया.

बैंक को पैसे लौटाने से किया इनकार

जब बैंक अधिकारियों को अपनी भूल का एहसास हुआ तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने रंजीत से बैंक के पैसे लौटाने को कहा. इसपर रंजीत ने कहा, यह पैसे मोदी सरकार ने भेजे हैं, इसलिए वह इन्हें नहीं लौटाएगा. इसके बाद ग्रामीण बैंक की बख्तियारपुर शाखा ने रंजीत के नाम नोटिस जारी किया. इसके बावजूद रंजीत ने पैसे नहीं लौटाए.

इसके बाद बैंक अधिकारियों ने रंजीत के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि रंजीत के खाते में 5.50 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे. इन्हें उसने खर्च कर लिया.

Related Articles

Back to top button