Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
अंतर्राष्ट्रीय

डॉनल्ड ट्रंप भड़के नेतन्याहू पर, बोले- BB ने दिया धोखा, भाड़ में जाएं

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इजरायल ने पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को जमकर कोसा है। उन्होंने नेतन्याहू पर धोखा देने का आरोप लगाया है। कहा है कि जब से नेतन्याहू ने जो बाइडेन को बधाई दी है, मैंने उनसे बात नहीं की है। वह भाड़ में जाएं।

ट्रंप ने कहा है कि वह आदमी जिसके लिए किसी और तुलना में सबसे अधिक किया उसने सबसे पहले जो बाइडेन को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए बधाई दी। बीबी चुप रह सकते थे। उन्होंने एक भयानक गलती की है। बता दें कि बेंजामिन नेतन्याहू को बीबी के निकनेम से भी जाना जाता है।

उन्होंने आगे कहा है कि बीबी मुझे पसंद थे। मैं अब भी उन्हें पसंद पसंद करता हूं। लेकिन मुझे वफादारी भी पसंद है। उन्होंने कहा है कि बीबी को जितना शुक्रिया कहना चाहिए था, शुक्रगुजार होना था, कभी नहीं रहा।

एक उदाहरण देते हुए ट्रंप ने कहा कि 2019 में अमेरिका ने गोलन हाइट्स को संप्रभु इजरायली क्षेत्र के रूप में मान्यता दी। यह बहुत बड़ी बात थी। उस वक्त लोग कह रहे थे कि ट्रंप ने बीबी को लाखों का गिफ्ट दे दिया है। इससे उन्हें चुनावों में बहुत फायदा पहुंचा। वह चुनाव हार सकते थे लेकिन गोलन हाइट्स ने उन्हें कम से कम 10-15 फीसद अधिक वोट दिलाए।

Related Articles

Back to top button