Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
हेल्थ

स्वास्थ्य मंत्रालय-Covid-19 से रिकवरी के 3 महीने बाद ही लगेगी वैक्सीन, NEGVAC के सुझाव को मंजूरी

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से रिकवरी के 3 महीने बाद ही वैक्सीन लगवाने की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दे दी है. नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 (NEGVAC) की तरफ से कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर दिए गए सुझाव पर ये फैसला लिया है.

नए नियम के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने के 3 महीने बाद वैक्सीन दी जाएगी. ऐसे में वे मरीज जो वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कोरोना से संक्रमित हुए हैं, उन्हें रिकवरी के 3 महीने बाद ही कोरोना की दूसरी डोज दी जाएगी. वहीं बच्चे को दूध पिला रही महिलाएं भी अब वैक्सीन लगवा सकेंगे. NEGVAC की सुझाव पर चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी मंजूरी भी दे दी है.

इसके अलावा कोरोना से संक्रमित ऐसे मरीज, जिन्हें इलाज के दौरान प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) दी गई थी, वे भी 3 महीने बाद ही वैक्सीन की डोज ले सकते हैं. हालांकि किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों (जिन्हें अस्पताल में भर्ती होने या ICU में एडमिट होने की जरूरत है) को वैक्सीन लेने के लिए 4 से 8 हफ्ते का इंतजार करना चाहिए.

नए नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लेने के 14 दिन बाद रक्त दान कर सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति भी RT-PCR जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के 14 दिन बाद रक्तदान कर सकता है.

इसके अलावा अब वैक्सीन लगवाने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने की अनिवार्यता को भी सरकार ने खत्म कर दिया है. हालांकि गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन दिए जाने का मामला अभी विचाराधीन है. NTAGI इस पर अभी विचार कर रही है.

Related Articles

Back to top button