Breaking
दुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्रा
अंतर्राष्ट्रीय

बाइडेन ने लगाया पुतिन को फोन, दी खुलेआम ये धमकी

वॉशिंगटन। यूक्रेन (Ukraine) को लेकर अमेरिका और रूस (America & Russia) में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के प्रमुखों ने फोन पर बातचीत की. करीब एक घंटे चली बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने समकक्ष व्‍लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से कहा कि वह वार्ता जारी रखने के पक्ष में हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि यूक्रेन के खिलाफ कोई भी गलत कदम रूस की मुश्किलें बढ़ा सकता है. बता दें कि दोनों नेताओं के बीच इस महीने ये दूसरी टेलीफोनिक बातचीत थी.

हमारी सहयोगी वेबसाइट WION में छपी खबर के अनुसार, यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावड़े से अमेरिका नाराज है और इस वजह से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है. क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव (Yuri Ushakov) ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने अमेरिकी समकक्ष को चेतावनी दी है कि यूक्रेन के बहाने रूस पर नए प्रतिबंध लगाए गए तो दोनों देशों के रिश्ते बुरी तरह प्रभावित हो सकते हैं. उशाकोव ने यह भी बताया कि जो बाइडेन ने भी पुतिन को धमकी देते हुए कहा है कि यदि रूस यूक्रेन विवाद को और हवा देता है तो उसे नए वित्तीय, सैन्य और आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना होगा.

यूरी उशाकोव ने आगे कहा, ‘हमारे राष्ट्रपति ने अमेरिका को स्पष्ट कर दिया है कि रूस पर प्रतिबंध लगाना बड़ी भूल होगी और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अमेरिका ऐसा कुछ नहीं करेगा’. उधर, व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति बाइडेन और पुतिन के बीच हुई बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि यूएस प्रेसिडेंट ने रूसी राष्ट्रपति से कहा है कि अगर यूक्रेन पर हमला हुआ, तो अमेरिका और उसके सहयोगी इसका जोरदार जवाब देंगे.

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जेन साकी ने एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रपति बिडेन ने रूस से यूक्रेन के साथ तनाव कम करने का आग्रह किया. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर रूस यूक्रेन पर और हमला करता है तो अमेरिका और उसके सहयोगी और सहयोगी निर्णायक जवाब देंगे’. गौरतलब है कि गुरुवार को हुई ये बातचीत दिसंबर में बाइडेन और पुतिन के बीच हुई दूसरी टेलीफोनिक बातचीत थी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों नेताओं ने 7 दिसंबर को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में बात की.

Related Articles

Back to top button