Breaking
भाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरी
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ का दावा चार लाख युवाओ की मिली नौकरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार ने शासकीय सेवाओं में भर्ती की निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया लागू की है और सरकारी नौकरियों में भर्ती की तमाम बाधाओं को खत्म कर दिया है. मुख्यमंत्री ने लोक भवन में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 2,846 नवचयनित प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन तैनाती और नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की बटन दबाकर शुरुआत करने के बाद कहा, “हमारी सरकार ने सरकारी सेवाओं में भर्ती की निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया लागू की है और साल 2017 में सत्ता में आने के बाद राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में भर्ती की बाधाओं को समाप्त कर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करायी.”

सीएम ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के अब तक के कार्यकाल में साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पांच वर्ष साल होने पर पांच लाख नौजवानों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी होगी और इससे कई गुना अधिक नौजवानों को निजी क्षेत्र में नौकरी और रोजगार उपलब्ध करा दिया जाएगा. योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षकों के खाली पड़े पदों को तेजी से भरने का काम किया है. उन्होंने कहा कि इस दौरान बेसिक माध्यमिक और उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग में शिक्षकों के डेढ़ लाख पदों पर नियुक्ति हुई है और भर्ती की एक पूरी प्रक्रिया बिल्कुल निष्पक्ष पारदर्शी और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए की गई है.

शिक्षक का दायित्व अत्यन्त महत्वपूर्ण- योगी

मुख्यमंत्री ने नयी शिक्षा नीति-2020 लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नीति शिक्षा जगत में आमूलचूल परिवर्तन, शिक्षण संस्थानों को सुयोग्य नागरिक देने वाले महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित करने और शिक्षा को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ नवाचार, नये शोध और नये अनुसंधान का माध्यम बनाने के लिए लागू की गयी है. उन्होंने कहा कि नयी शिक्षा नीति को क्रियान्वित करने के लिए तैयारी वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है.

योगी ने कहा, ”शिक्षक का दायित्व अत्यन्त महत्वपूर्ण है. शिक्षक विद्यार्थियों के लिये आदर्श बनें. छात्र शिक्षक को जीवन भर याद रखता है. नवचयनित शिक्षक समय से विद्यालय पहुंचें और विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में योगदान करें.” उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों से अपेक्षा की कि वे प्रदेश में एक सकारात्मक वातावरण और नौजवानों को सही दिशा में आगे ले जाने में योगदान करें.

Related Articles

Back to top button