Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
राष्ट्रीय

सभी लोगों से किया 10 लाख वाला वादा, प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अगले साल 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) पार्टी यूपी में अपनी जमीन तलाशने में जुटी हुई है. चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने वादों की झड़ी लगा दी है. इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी में कैंपेन की चीफ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर सभी का 10 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी. सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर ‘कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी.’

बता दें कि पिछले काफी समय से प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं. वो बड़ी संख्या में कांग्रेस से लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रही हैं.

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए 7 प्रतिज्ञाएं की हैं. प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी. इसके अवाला लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी. किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा. 2,500 रुपये में गेहूं-धान और 400 रुपये में गन्ना किसानों से खरीदा जाएगा. सबका बिजली का बिल आधा होगा और कोरोना काल का बकाया साफ होगा. कोरोना की आर्थिक मार दूर की जाएगी. हर परिवार को 25 हजार रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा 20 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएंगी.

जान लें कि उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2017 में बीजेपी गठबंधन ने 325 सीटें जीती थीं, वहीं समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके अलावा बीएसपी को 19 और कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली थी.

Related Articles

Back to top button