Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
Breaking Newsउत्तर प्रदेशराज्य

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उ० प्र०आवास एवं विकास परिषद ने लगाया संपत्ति मेला

प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को संपत्ति प्रबंधन कार्यालय पर लगेगा संपत्ति मेला

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद द्वारा परिषद के समस्त जोन में आज संपत्ति मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस मेले का आयोजन आवास आयुक्त के निर्देशों के क्रम में किया गया, जिसके अंतर्गत परिषद के विभिन्न संपत्ति प्रबन्ध कार्यालयों में अनिस्तारित संपत्तियों से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया।

संपत्ति मेले के दौरान आवंटन, रिफंड, नामांतरण, विक्रय विलेख, कब्जा प्रदान करने, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित औपचारिकताओं की पूर्ति जैसे विविध प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। इस पहल का उद्देश्य आवंटियों एवं लाभार्थियों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करना है।

 

आवास आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को परिषद के सभी जोन में संपत्ति मेले का नियमित रूप से आयोजन किया जाएगा, ताकि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध समाधान हो सके तथा लाभार्थियों को सुविधा मिल सके। यह संपत्ति मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

आज संपन्न मेले में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लेकर परिषद की इस पहल का स्वागत किया और इसे सराहनीय एवं जनहितकारी कदम बताया।

Related Articles

Back to top button