Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
उत्तर प्रदेशदिल्ली/एनसीआरराजनीतिराज्य

किसान आंदोलन में तेज़ी राकेश टिकैत ने 5 सितंबर मुजफ्फनगर आने की अपील की

नई दिल्ली।राकेश टिकैत ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर हैंडल से 5 सितंबर ‘चलो मुजफ्फरनगर’ का नारा दिया है, और किसानों के मान सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा हेतु आप सभी किसान महापंचायत में सम्मिलित हो को ट्वीट किया है। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक पोस्टर भी पोस्ट किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अब पूरा फोकस 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत पर फोकस कर दिया है।

इससे पहले राकेश टिकैत ने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी थी, वो एकदम साधारण लुक में आ गए थे मगर फिर कुछ दिनों के बाद ही वो अपने पुराने किसान लुक में नजर आने लगे हैं उन्होंने हरी टोपी वाली नई तस्वीर लगा दी। इससे पहले 21 जुलाई को उन्होंने अपनी हरी टोपी वाली तस्वीर को हटा दिया था और बिना टोपी की तस्वीर लगा दी थी, अब 21 दिनों के बाद ही उन्होंने पुरानी तस्वीर फिर से अपलोड कर दी है।

उधर कुछ दिन पहले हरियाणा में किसानों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज पर राकेश टिकैत ने गहरा आक्रोश जताया था। हरियाणा पुलिस की ओर से किसानों पर किए गए लाठीचार्ज से वो इतने खफा हुए कि उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर की तुलना अंग्रेज जनरल डायर तक से कर दी थी। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का व्यवहार जनरल डायर जैसा है। जो अत्याचार हरियाणा पुलिस ने किसानों पर किया वह बर्दाश्त नही हो सकता, किसान सबका हिसाब करेगा। अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने लाठीचार्ज के दौरान घायल हुए एक किसान की फोटो भी ट्वीट की थी, इसे उनके ट्विटर एकाउंट पर देखा भी जा सकता है।

मालूम हो कि 29 अगस्त को करनाल में सीएम के कार्यक्रम के दौरान कुछ किसानों ने काले झंडे लेकर विरोध जताया था। चंडीगढ़ दिल्ली-हाईवे पर किसानों ने जाम लगाया इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन किसान घायल हो गए था। इस घटना के बाद भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने किसानों के नाम वीडियो संदेश जारी किया था जिसमें किसानों से सभी टोल पर जाम लगाने का आह्वान किया था। उनके आह्वान के बाद पूरे हरियाणा में किसान सड़कों पर उतर आए थे।

Related Articles

Back to top button