Breaking
बिहार में शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन का आदेश, बुलाई हाई लेवल मीटिंगअमेरिका ने भारतीय जहाज ‘MT जलवीर’ पर किया हमला, शिप पर सवार हैं 20 नाविकममता को एक और बड़ा झटका, सांसद प्रकाश चिक बारिक ने राज्य सभा से दिया इस्तीफारजनीकांत-कमल हासन को लॉन्च करने वाले पद्मश्री विजेता डायरेक्टर भरतहिराजा का निधनजम्मू-कश्मीर: उरी सेक्टर में ग्रेनेड फटने से सेना के दो जवान शहीदअब दुश्मनो की खैर नहीं, भारत ने तैनात किए 12 परमाणु बमफिलीपीन्स में आया 7.8 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में उठीं सुनामीINDIA Bloc मीटिंग में खरगे का मोदी सरकार पर हमला, विदेश नीति से लेकर SIR तक उठाए आरोपRealme P4R आगमन, 8000mAh बैटरी से मचाएगा तहलका, जानें फीचर्सटॉम क्रूज के को-स्टार जेम्स हैंडी की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा कातिल
राष्ट्रीय

‘असदुद्दीन ओवैसी भी बन सकते हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री’- ओम प्रकाश राजभर

बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी अगर उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाएं तो वह भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं.

भाजपा की पूर्व सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजभर ने शुक्रवार को कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के मतदाता बन जाएं, तो वह भी यहां के मुख्यमंत्री हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में मुसलमान करीब 20 फीसदी हैं. उनकी हिस्सेदारी है तो सत्ता में भी उनकी भागीदारी होनी चाहिए, उनका अधिकार है, मुसलमानों का भी हिस्सा है.’

उन्होंने सवाल किया, ‘मुसलमान का बेटा क्यों नहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बन सकता है? क्या मुसलमान होना गुनाह है?’

उन्होंने कहा कि अलगाववाद व पाकिस्तान की बात हमेशा करने वाली महबूबा मुफ्ती से समझौता कर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाई. राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिए बिना कहा कि वह चालाक निकले और उत्तराखंड से आकर उत्तर प्रदेश के मतदाता और फिर मुख्यमंत्री बन गए.

Related Articles

Back to top button