Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
उत्तर प्रदेश

डायल 100 गाड़ी से अखिलेश यादव के जयकारे लगा कर लहराया सपा का झंडा ।

लखनऊ, अब यूपी पुलिस भी लगाने लगी अखिलेश भैया के नाम के जयकारे , ये घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है, जब पुलिस की सफेद रंग की इनोवा कार में समाजवादी पार्टी के दो झंडे लगा कर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगते दिख रहे हैं। इस तरह का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार रात वायरल हुआ। गाड़ी लालबत्ती चौराहे के पास से गुजर रही है।

इनोवा के आगे एक जिप्सी भी चल रही है। वीडियो में वाहन पर डायल-100 और पी-20 लिखा है। इनोवा में बैठे लोग सपा का झंडा खिड़की से बाहर निकाल कर लहराते द‍िखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक ओर तिरंगा भी लगा है। गाड़ी नंबर साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो 43 सेकेंड का है। इनोवा में बैठे लोग अख‍िलेश भइया ज‍िंंदाबाद के नारेबाजी कर रहे थे।
सोमवार रात अमेठी के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के कुछ समर्थक जीपीओ पार्क के पास पहुंचे थे। समर्थकों के हाथ में तिरंगा झंडा और पार्टी के झंडे थे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें उठाकर डायल 100 की गाड़ी में बैठाया और धरना स्थल ईको गार्डेन ले जा रही थी। तभी प्रर्दशन कर रहे लोगों ने तिरंगा झंडा और सपा के झंडे गाड़ी में लहराने लगे थे। गाड़ी प्रदर्शनकारियों को लेकर लालबत्ती से कैंट पुल के रास्ते ईको गार्डेन पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button