Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
उत्तराखंडराजनीतिराज्य

आखिर क्यों कही उत्तराखंड के पूर्व सीएम ने यह बात।।।।

देहरादून। रायपुर के थानो गांव में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मौजूदगी में महेंद्र सिंह नेगी अपने 70 समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। इससे गदगद हरीश रावत ने कहा कि बागी, दागी और भाजपा के रागी नेताओं को प्रदेश के मतदाता अब समझ चुके हैं। कहा कि यही बागी नेता कुछ समय गली मोहल्ले में कांग्रेस के विकास के बोर्ड लगाते थे, लेकिन पिछले साढ़े चार साल में डबल इंजन की सरकार ने कुछ नहीं किया।

यह बागी भाजपा में रहे तो सड़कें उखड़ गई हैं। पुल ध्वस्त हो रहे हैं। रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। यह हाल न केवल रायपुर विधानसभा क्षेत्र का है, बल्कि पूरे प्रदेश की स्थिति लगभग एक जैसी है। हरीश रावत ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले महेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार जायसवाल और यूकेडी के पूर्व नेता शीशपाल सिंह बिष्ट को पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

वर्ष 2022 में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस सत्ता में लौटने पर इन्हें सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि महेंद्र सिंह नेगी को काफी समय पहले पार्टी ने निष्कासित कर दिया गया था, वह वर्तमान में पार्टी व संगठन के किसी भी पद पर नहीं थे।

कांग्रेस में शामिल हुए महेंद्र सिंह नेगी क्षेत्र में गुरुजी के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 का विस चुनाव निर्दलीय लड़ा। तब उन्हें करीब 27 सौ मत मिले थे।

 

Related Articles

Back to top button