Breaking
फ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासतराहुल गाँधी का आरोप, बीजेपी ने दुकाने बंद करवाईभाजपा वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी करके लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है- अखिलेशमोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होगी, ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा- राहुल गांधी2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
उत्तर प्रदेश

PM नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा स्थगित, अब अगस्त में होगा 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री मोदी का सिद्धार्थनगर में 30 जुलाई को आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है. अब नेशनल मेड‍िकल काउंसिल से सहमति मिलने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम होगा. जिलाधिकारी दीपक मीणा ने इसके बारे में जानकारी दी. बता दें, पीएम मोदी 30 जुलाई को सिद्धार्थनगर में 9 मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करने वाले थे, जिसे स्थगित कर दिया गया है. फिलहाल पीएम के कार्यक्रम की नई तारीखों की घोषणा नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक नेशनल मेडिकल काउसिंग अगस्त के पहले सप्ताह में इन मेडिकल कालेजों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रदान करेगी. जिसके बाद एक साथ सभी 9 मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण की घोषणा की जाएगी.

इन जिलों के मेडिकल कॉलेजों का होना है उद्घाटन
उत्तर प्रदेश में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के उद्देश्य से अधिक मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं. यूपी के इतिहास में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में नए मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों होगा. ये नए मेडिकल कॉलेज देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर में बनकर तैयार हो चुके हैं. इसके साथ ही 13 और मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है.

मेडिकल कॉलेजों का हुआ नामकरण
बता दें, देवरिया में मेडिकल कॉलेज का नाम  देवरहा बाबा के नाम पर रखा गया है. वहीं, गाजीपुर मेडिकल कॉलेज को महर्षि विश्वामित्र के नाम से जाना जाएगा. सिद्धार्थनगर के मेडिकल कॉलेज का नाम पंडित माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज होगा. इसके अलावा मिर्जापुर के मेडिकल कॉलेज का नाम मां विंध्यवासिनी के नाम पर होगा.

2022 तक सभी जिलों में होंगे मेडिकल कॉलेज- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि वर्ष 2022 तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज हो जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं है, वहां 6 महीने के अंदर पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में 14 मेडिकल कॉलेज और बनाए जाएंगे. सिर्फ 16 जनपद ऐसे बचेंगे, जहां मेडिकल कॉलेज नहीं हैं. इनमें मऊ, बलिया, महराजगंज, संतकबीर नगर आदि जिले शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button