Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
एजुकेशनऑटो वर्ल्ड

एस.आर.एम.यू. में हुआ टाटा मोटर्स प्रगति कार्यक्रम

डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तृतीय बैच का शुभारंभ

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
लखनऊ। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (एस.आर.एम.यू.) में आज टाटा मोटर्स के अंतर्गत प्रगति कार्यक्रम के डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के तीसरे बैच का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के 25 कर्मचारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया जो आने वाले दो वर्षों तक एस.आर.एम.यू. परिसर में संचालित होगा।
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स की ओर से जसनीत राखरा, एचआर हेड, एवं आनंद एम. पाटिल, डीजीएम (स्किल डेवलपमेंट) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. (डॉ.) बी.एम. दीक्षित, निदेशक छात्र कल्याण एवं कार्यवाहक कुलपति, तथा एस.के. सिंह, निदेशक, एसआरएमयू पॉलिटेक्निक, उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जसनीत राखरा ने सभी प्रतिभागियों से यह अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूरे मनोयोग और परिश्रम से अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि “कंपनी ने आप सभी को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है, इसका पूरा लाभ उठाएँ, निष्ठा से अध्ययन करें और अपनी कौशल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ।”
प्रो. (डॉ.) बी.एम. दीक्षित ने टाटा मोटर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विश्वविद्यालय पर आपने जो विश्वास जताया है, हम उसे सदैव बनाए रखेंगे और अपने कठोर परिश्रम से यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी प्रशिक्षार्थी सफलता की ऊँचाइयों तक पहुँचें।”
इंजीनियर पंकज अग्रवाल, चांसलर, एसआरएमयू ने कहा कि “यह सहयोग उद्योग और शिक्षा के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक मजबूत कदम है, जो आने वाले कल के लिए सक्षम और उद्योगोन्मुख मानव संसाधन तैयार करेगा। वहीं इंजीनियर पूजा अग्रवाल, प्रो-चांसलर, एसआरएमयू ने कहा कि “हमें गर्व है कि हम ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा हैं जो युवाओं को शिक्षा, कौशल और अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाता है।”

Related Articles

Back to top button