Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
एजुकेशन

स्कूल आफ मैनेजमेंट साईंसेज में तीन दिवसीय ‘स्पर्धा-2024’ कार्यक्रम आयोजित

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।
लखनऊ।
स्कूल आफ मैनेजमेंट साईंसेज, लखनऊ में तीन दिवसीय ‘‘स्पर्धा-2024’’ कार्यक्रम दिनाक 28 फरवरी से 1 मार्च, 2024 तक आयोजित किया गया जिसमें इनडोर व आउटडोर खेलों में फुटबाल, वालीवाल, क्रिकेट, दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छा़त्राओं ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया। इन खेलों के साथ ही इन्द्रधनुष कार्यक्रम के अन्तर्गत पोस्टर मेकिंग, हिन्दी कविता, रंगोली, फेस पेन्टिंग, क्विज, डिबेट, विभिन्न राज्यों की साड़ी ड्रापिंग तथा स्किट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

1 मार्च, 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री तथा हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया तथा अपने कर कमलों से विभिन्न खेलों तथा टीमों से विजयी छात्रों को पुरस्कारों से सम्मानित किया। ज्ञात हो कि रज़ा अपने समय के क्रिकेट खिलाड़ी भी रहे हैं, उन्होंने रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया है। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्व होता है, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खेलों को जीवन में अपनाना चाहिए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र यदि पढाई तथा खेलों में सामंजस्य बना कर रखे तो वे अपने क्षेत्र में काफी आगे जा सकते हैं।

इस अवसर पर संस्थान की गवर्निंग काउंसिल मेंबर डा0 सी0एम0 द्विवेदी भी उपस्थित रहे तथा मुख्य अतिथि के साथ ही उन्होंने भी छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हमारा संस्थान वर्ष 2008 से लगातार उच्च षिक्षा के क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान बना रहा है। हाल में जिस प्रकार एस.एम.एस. लखनऊ ने नैक द्वारा प्रदत्त ‘ए+’ ग्रेड प्राप्त किया वह अपने आप में बहुत ही उत्कृष्ट तथा प्रफुल्लित करने वाला है।अन्त में संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निश्चय ही शिक्षा हमारे जीवन का लक्ष्य है परन्तु एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ बुद्धि का वास होता है। इसके दृष्टिगत ही हमारा प्रयास रहता है कि संस्थान में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को वर्ष में एक बार निश्चित ही ऐसे खेलों का अवसर दिया जाये, जिससे वे खेलों के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहें। इस कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रो0 (डा0) आशीष भटनागर, महा निदेशक (तकनीकी) डा0 भरत राज सिंह, निदेशक प्रशासन-डा0 जगदीश सिंह, सह- निदेशक डा0 धर्मेन्द्र सिंह, अधिष्ठाता-छात्र कल्याण डा0 प्रमोद कुमार सिंह, अधिष्ठाता-डा0 हेमन्द्र कुमार सिंह तथा रजिस्ट्रार शेषनाराण शुक्ला भी मौजूद रहे तथा छात्रों का उत्साहवर्धन करते रहे।

Related Articles

Back to top button