Breaking
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मावोटर्स को डोनाल्ड ट्रंप से नाराज? सीनेट में डेमोक्रेट्स को बढ़तभाजपा अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ बदले की भावना से अन्याय, अत्याचार कर रही है- अखिलेशलोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत 4 नवंबर से प्रदेश में पदयात्राफ्लोरिडा में ट्रम्प के आवास के पास विमान हादसा, बिजनेस जेट क्रैश होने से 9 लोगों की मौतफिल्म इंडस्ट्री के किंग खान यानी की शाहरुख खान शाह रुख खान का 61वां जन्मदिनजेल से रिहाई के तुरंत बाद आजम खान गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
एजुकेशन

एस आर एम यू ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस वैश्विक थीम “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” के अंतर्गत मनाया

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी, बाराबंकी के फार्मेसी संस्थान ने 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन वैश्विक थीम “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट” के अंतर्गत किया।
कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा गुप्ता (ट्रांसलेशनल ऑन्कोलॉजी एवं ड्रग डेवलपमेंट विशेषज्ञ) द्वारा अंतरराष्ट्रीय अतिथि व्याख्यान तथा सुश्री आस्था निगम (सीनियर मैनेजर, सायनीऑस हेल्थ) द्वारा “फार्मेसी करियर का अनकहा पक्ष: स्नातक होने से पहले क्या जानना चाहिए” विषय पर व्याख्यान शामिल रहे। इसके अलावा निशा हेल्थकेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर तथा सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ का शैक्षिक भ्रमण भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन चांसलर इं. पंकज अग्रवाल, प्रो-चांसलर इं. पूजा अग्रवाल, यूनिवर्सिटी एडवाइजर आरुषि अग्रवाल एवं वाइस-चांसलर डॉ. विकास मिश्रा के संरक्षण में किया गया। डॉ. मंजू पांडे (निदेशक एवं संयोजक) और सरिता सिंह (सह-संयोजक) के नेतृत्व में आयोजन सम्पन्न हुआ। इसमें डॉ. रूचि सिंह, प्रगति सिंह, अनुपम कुमार पाल और शिवांगी शर्मा सहित संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
दो दिवसीय यह आयोजन स्वास्थ्य सेवा में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है और विद्यार्थियों को इस पेशे को गर्व एवं जिम्मेदारी के साथ अपनाने हेतु प्रेरित करता है।

Related Articles

Back to top button