Breaking
अयोध्या को नेपाल से जोड़ने वाली ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का उद्घाटन, योगी ने किया सम्बोधितIND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज
राष्ट्रीय

पुलिस ने हटाए टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेड, किसानों का अब ये है प्लान

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों (New Agriculture Laws) के खिलाफ राजधानी दिल्ली की तमाम सीमाओं पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन (Farmers Protest) के बीच बैरिकेडिंग अब हटने लगी है और बॉर्डर खाली कराया जा रहा है. टीकरी बॉर्डर के बाद गाजीपुर बॉर्डर भी खाली कराया जा रहा है और दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की मौजूदगी में एनएच-24 से बैरिकेटिंग हटाई जा रही हैं. वहीं इस बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि किसान अपनी फसल बेचने के लिए संसद जाएंगे.

किसान आंदोलन (Farmers Protest) की वजह से दिल्ली के बॉर्डर्स पर लगी बैरिकेडिंग अब हटने लगी है. कल (28 अक्टूबर) शाम किसानों की सहमति से दिल्ली के टीकरी बॉर्डर (Tikri Border) के एक हिस्से को खाली करा दिया गया, जिसके बाद ये उम्मीद है कि दिल्ली से हरियाणा के बहादुरगढ़ की तरह जाने वाली सड़क जल्द खुल सकती है. इसके बाद दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग हटाई जा रही है, जिसके बाद दिल्ली से गाजियाबाद जाने का रास्ता भी खुल सकता है.

नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के चलते दिल्ली को हरियाणा से जोड़ने वाला रास्ता बंद था और 11 महीने बाद टीकरी बॉर्डर (Tikri Border) खुलने जा रहा है. किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर लगाई गईं कीलें और कांटे गुरुवार को उखाड़ दिए गए और सड़क पर डाले गए बड़े-बड़े बैरिकेड्स हट गए हैं. दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे-9 (NH) का एक तरफ का रास्ता साफ हो चुका है और जल्द ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. الالعاب التي تربح المال

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (BKU Leader Rakesh Tikait) ने कहा, ‘पीएम मोदी ने कहा था कि किसान कहीं भी फसल बेच सकते हैं. अगर सड़कें खुली रहीं तो हम अपनी फसल बेचने के लिए संसद भी जाएंगे. موقع ٣٦٥ पहले हमारे ट्रैक्टर दिल्ली जाएंगे. हमने रास्ता नहीं रोका है. सड़क जाम करना हमारे विरोध का हिस्सा नहीं है. العاب ماكينات القمار مجانا ’

Related Articles

Back to top button