Breaking
Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोनकई जगह होटल और रेस्ट्रोरेंट एलपीजी गैस की किल्लत से बंदEarly News Hindi Daily E-Paper 11 March 2026पाक एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाला आदर्श कुमार उर्फ ​​लकी पुलिस की गिरफ्त में
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

गोवा में 2022 के चुनावों से पहले शुरू हुआ राजनीतिक पर्यटन: सावंत

नई दिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विपक्षी राजनीतिक दलों, विशेष रूप से तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले गोवा में राजनीतिक पर्यटन शुरु हो गया है।

उन्होंने कहा, हम चिकित्सा पर्यटन, आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं, हम आंतरिक पर्यटन और राजनीतिक पर्यटन को भी बढ़ावा दे रहे हैं। मुझे लगता है कि यह गोवा में शुरू हो गया है। चुनाव करीब हैं। मैं सभी प्रकार के पर्यटन का स्वागत करता

हूं। गोवा में पर्यटकों का कारोबार बढ़ना चाहिए। सावंत की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन और प्रसून बनर्जी पश्चिम बंगाल स्थित पार्टी में शामिल होने की संभावना को लेकर विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलने के

लिए पहले से ही राज्य में मौजूद हैं। तृणमूल में शामिल होने वाले बड़े नामों में पूर्व मुख्यमंत्री लुइजि़न्हो फलेरियो का नाम भी शामिल है। गोवा में 2022 की शुरूआत में चुनाव होने हैं। राज्य देश के शीर्ष समुद्र तट और नाइटलाइफ पर्यटन स्थलों में से एक है।

Related Articles

Back to top button