Breaking
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जाम से आम जनता हलकानवाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर अखिलेश, बोले- भाजपा ही अराजकता हैग्लेंन मैक्सवेल ने 14 साल के सफर का किया अंत, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यासदुनिया भर में जेलर 2 ने 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, अन्य फिल्मों की कमाई धीमीदिल्ली में औसत AQI 331 पहुंचा, जहांगीरपुरी समेत कई इलाके गंभीर श्रेणी मेंनेपाल में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराए, विदेशी पर्यटक की मौतसमाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए श्राप है- योगीAAP छोड़ने वाले 3 विधायक बीजेपी में शामिलUP वाले विदाई अच्छे से करते हैं- अखिलेश यादवउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रकोष्ठ संकुल की बड़ी भूमिका होगी- वीडी शर्मा
राष्ट्रीय

गुजरात से पहले हिमाचल का होगा वोट, पहले भी होता रहा है ऐसा

नई दिल्ली। चुनाव आयोग की ओर से आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई है और इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि चर्चा है कि अभी गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया जाएगा। दिवाली के बाद किसी भी दिन आयोग की ओर से गुजरात में चुनाव की तारीखें घोषित की जा सकती हैं। आयोग के सूत्रों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में बड़ा इलाका दिसंबर के महीने में बर्फबारी से प्रभावित रहता है। कई क्षेत्रों में अभी से बर्फबारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में यदि वोटिंग में ज्यादा देरी की गई तो कई इलाकों में मतदाताओं का केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल हो सकता है। इसलिए आयोग हिमाचल प्रदेश के चुनाव नवंबर के ही शुरुआती दिनों में करा सकता है।

चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान में यह ध्यान रखना जरूरी होता है कि 28 दिन का वक्त दिया जाए। इसलिए माना जा रहा है कि यदि आज आयोग तारीख का ऐलान करता है तो फिर 10 से 15 नवंबर के बीच किसी भी दिन हिमाचल में वोटिंग कराई जा सकती है। वहीं गुजरात के लिए चुनाव आयोग की ओर से अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। ऐसे में गुजरात में दिसंबर के मध्य में दो चरणों में मतदान हो सकता है। गुजरात में दो राउंड में ही वोटिंग की परंपरा रही है। बता दें कि 2017 में भी चुनाव आयोग ने हिमाचल और गुजरात की तारीखों का अलग-अलग ऐलान किया था।

आयोग ने 12 अक्टूबर को हिमाचल चुनाव का ऐलान किया था और 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। वहीं गुजरात चुनाव का शेड्यूल 25 अक्टूबर को जारी किया गया था। गुजरात में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। इसके बाद दोनों ही राज्यों का इलेक्शन रिजल्ट 18 दिसंबर को जारी किया गया था। इससे पहले 2012 में भी दोनों राज्यों के बीच चुनाव में काफी अंतर था। तब हिमाचल में एक ही चरण में 4 नवंबर को मतदान हुआ था। वहीं गुजरात में 13 और 17 दिसंबर को मतदान हुआ था, जबकि 20 तारीख को नतीजा आया था। लगभग ऐसा ही शेड्यूल इस बार भी रह सकता है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते आयोग पहले ही वोटिंग कराने का प्लान बना रहा है। वहीं गुजरात में दिसंबर तक मतदान होना है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो रहा है। इसके अलावा गुजरात में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल फरवरी, 2023 तक है।

Related Articles

Back to top button