Breaking
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ कांग्रेस ने दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिसकेन्या में पड़ा सूखा, मंडेरा जिले में ‘चेतावनी’ स्तर पर पहुंचा संकटपुस्तक ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर प्रकाशक का बड़ा बयान, कहा- ‘अब तक नहीं हुई है प्रकाशित’2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरEarly News Hindi Daily E-Paper 9 February 2026सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करें
राष्ट्रीय

कोरोना वायरस को लेकर 54 जिलाधिकारियों से पीएम मोदी ने की बात, बोले वायरस बहुरुपिया है

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण पर काबू पाने और कोविड-19 मैनेजमेंट को लेकर 10 राज्यों के 54 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) से बात की. जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में नई चुनौतियों से निपटने के लिए नए समाधान की जरूरत है.

जिलाधिकारियों को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘महामारी जैसी आपदा के सामने सबसे ज्यादा अहमियत हमारी संवेदनशीलता और हमारे हौंसले की ही होती है. इसी भावना से आपको जन-जन तक पहुंचकर, जैसे काम आप कर रहे हैं उन्हें और अधिक ताकत और अधिक पैमाने पर करते ही रहना है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘आज परिस्थितियों ने आपको अपनी क्षमताओं की नई तरह से परीक्षा लेने का अवसर दिया है. अपने जिले की छोटी से छोटी दिक्कत को दूर करने के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आपकी यही भावना आज काम आ रही है.’

पीएम मोदी ने जिलाधिकारियों से कहा, ‘पिछली महामारियां हों या फिर ये समय, हर महामारी ने हमें एक बात सिखाई है. महामारी से डील करने के हमारे तौर-तरीकों में निरंतर बदलाव, निरंतर Innovation बहुत जरूरी है. ये वायरस म्यूटेशन में और स्वरूप बदलने में माहिर है, तो हमारे तरीके और स्ट्रेटेजी भी डायनमिक होने चाहिए.’

 

Related Articles

Back to top button