Breaking
CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका, NDRF की टीम राहत बचाव में जुटीNashik में सड़कों पर क्यों उतरे आदिवासी छात्र? Rahul Gandhi के समर्थन मेंसत्य निकेतन के पास अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
मनोरंजन

मेकर्स की जेब ढीली कर दी यश और संजय दत्त ने, फिल्म के लिए सितारों ने वसूली तगड़ी रकम

नई दिल्ली। सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2) की रिलीज में बस कुछ ही दिन बाकी है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया. इसके पहले पार्ट की जबदस्त सफलता को देखते हुए सीक्वल को बड़े स्तर पर बनाया गया है. यहां तक कि लीड एक्टर्स यश और संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने मेकर्स से भारी-भरकम फीस की डिमांड की है. आइए जानते हैं किस स्टार ने अपने रोल के लिए कितनी रकम वसूली है.

KoiMoi ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यश (Yash) ने ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ के लिए 15 करोड़ रुपये फीस ली थी. वहीं अब उन्होंने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के लिए अपनी फीस डबल कर दी है और 15 करोड़ रुपये ज्यादा चार्ज किए हैं. यश ने मेकर्स से 30 करोड़ रुपये की फीस ली है, जो बाकी स्टारकास्ट से सबसे ज्यादा है.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का हिस्सा हैं. फिल्म में यश और संजय दत्त के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी. इस मूवी में संजय दत्त खूंखार विलेन ‘अधीरा’ के किरदार में नजर आएंगे. उन्होंने अपने इस निगेटिव किरदार के लिए 9 करोड़ रुपये फीस ली है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ फिल्म के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस ली है. वह मूवी में प्राइम मिनिस्टर रमिका सेन की भूमिका में नजर आएंगी. वहीं, श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) ने फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपये बतौर फीस ली है.

Related Articles

Back to top button