Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
स्पोर्ट्स

अथिया शेट्टी का बर्थडे गिफ्ट केएल राहुल का धमाकेदार अर्धशतक,टीम इंडिया जीत की ओर |

T20 वर्ड कप बाजीगर बनी टीम इंडिया ने जबर्दस्त वापसी करते हुए अफगानिस्तान को एकतरफा हराया, अपने पहले दो मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया की ओर से निराशा ही मिली थी एैसे मे अपने अगले दो मैच इस अंदाज में जीते हैं कि हर कोई देखता रह गया है. अफगानिस्तान को 66 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया को स्कॉटलैंड पर बड़ी जीत की जरूरत थी और शुक्रवार को कुछ ऐसा ही
देखने को मिला.
टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए मैच में स्कॉटलैंड को पहले 85 रनों पर ढेर किया और उसके बाद इस लक्ष्य को महज 39 गेंदों में हासिल कर लिया. टीम इंडिया की जीत में शमी-जडेजा ने 3-3 विकेट लेकर बड़ा योगदान दिया लेकिन टीम के नेट रनरेट को पंख केएल राहुल (KL Rahul) ने लगाए.

केएल राहुल ने महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोक टीम इंडिया को 6.3 ओवर में 8 विकेट से जीत दिलाई. केएल राहुल ने 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर टी20 वर्ल्ड कप 2021 का सबसे तेज पचासा जड़ा. केएल राहुल ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 263.16 रहा. केएल राहुल की इस पारी को सभी फैंस ने काफी इंजॉय किया और उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी बेहद खुश दिखाई दी.
बता दें केएल राहुल के अर्धशतक के बाद एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. अथिया शेट्टी केएल राहुल का अर्धशतक पूरा होते ही बेहद उत्साह में तालियां बजाती नजर आईं. केएल राहुल की ये पारी अथिया शेट्टी के लिए इसलिए भी बेहद खास रही होगी क्योंकि आज इस एक्ट्रेस का जन्मदिन है और टीम इंडिया के सुपरस्टार ने मैदान पर धूम-धड़ाका कर उन्हें अच्छा गिफ्ट दे दिया
ताबड़तोड़ अर्धशतक और टीम इंडिया की बड़ी जीत के बाद केएल राहुल ने गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी को बर्थडे विश भी किया. दोनों ने साथ में एक तस्वीर पोस्ट की, जिसका कैप्शन बेहद खास था. केएल राहुल ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मेरे प्यार. (दिल की इमोजी) राहुल ने सार्वजनिक मंच पहली बार माना है कि वो अथिया शेट्टी को प्यार करते हैं.
बता दें केएल राहुल वर्ल्ड कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. सबसे तेज अर्धशतक युवराज सिंह के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में महज 12 गेंदों में इस कारनामे को अंजाम दिया था. 2014 में स्टीफन मायबर्ग ने 17 गेंदों में अर्धशतक ठोका था. वहीं ग्लेन मैक्सवेल और केएल राहुल ने 18-18 गेंदों में अर्धशतक ठोका है. बता दें केएल राहुल एक बार फिर रंग में आ गए हैं. ये इस क्रिकेटर की लगातार दूसरी फिफ्टी है. अफगानिस्तान के खिलाफ भी राहुल ने 69 रनों की पारी खेली थी.

Related Articles

Back to top button