Breaking
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।सर्बिआ में अलेक्जेंडर वुसिक ने मानी हार, छात्र आंदोलन बढ़ेगा आगेसुल्तापुर एमपी एमएलए कोर्ट से मानहानि केस में राहुल गाँधी बरीकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से बवाल, -माफी मांगें, नहीं तो प्रदर्शन- BJP
उत्तर प्रदेश

मायावती हैं यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में, अपनी पार्टी में किया बदलाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीएसपी ने तीन प्रवक्ताओं के नाम घोषित किए हैं जो आने वाले चुनाव में पार्टी की बातें लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। बीएसपी का अभी कोई आधिकारिक प्रवक्ता नहीं था लेकिन अब दूसरे दलों की तरह मायावती ने भी अपने नेताओं को प्रवक्ता के तौर पर टीवी डिबेट में उतारने का फैसला किया है।

 

बीएसपी ने जिन तीन प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी है उनके नाम हैं- धर्मवीर चौधरी, एम एच खान और फैजान खान। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौधरी गाजियाबाद के रहने वाले हैं और जाट बिरादरी के हैं। फैजान खान युवा हैं और गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। जबकि एम एच खान पहले से टीवी न्यूज़ चैनलों में डिबेट में पार्टी की तरफ से शामिल होते रहते हैं।

 

इससे पहले बीएसपी नेता सुधींद्र भदौरिया भी अक्सर टीवी डिबेट में पार्टी समर्थक के तौर पर हिस्सा लेते थे लेकिन आधिकारिक प्रवक्ताओं की लिस्ट में उन्हें जगह नहीं मिली। सुधींद्र भदौरिया समेत अन्य बीएसपी नेता जो अभी तक टीवी में पार्टी पक्ष रखते दिखते हैं वे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं थे।

 

बता दें कि अब तक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और महासचिव, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा एक बयान जारी करते थे जिसे किसी भी मुद्दे पर पार्टी का आधिकारिक रुख माना जाता था।

Related Articles

Back to top button