Breaking
ब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गयासत्य निकेतन में 4 मंजिला गिरी इमारत हादसे में घायल 4 की हालत गंभीरदिल्ली 3 लोगों को ट्रामा सेण्टर पहुँचाया गया
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा दिखीं करती समुंदर में मस्ती, किया जबरदस्त धमाल काम के बीच में

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वैकेशन के मूड में दिखाई दे रही हैं। वहीं, इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। प्रियंका अपनी इस वैकेशन से कई दिलचस्प तस्वीरें और फोटोज शेयर करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, हाल ही में उनका एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में प्रियंका अपने स्ट्रेस को दूर भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग करती नजर आ रही हैं। प्रियंका ने पानी के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो स्पेन में स्ट्रेस भगाने के लिए स्कूबा डाइविंग करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका के संग उनके देवर फ्रैंकलिन जोनस भी नजर आए। प्रियंका ब्लैक रंग का गोताखोर सूट पहनकर समुंदर में उतरीं और पानी के अंदर से उनकी तस्वीरें दिख रही हैं। इसके अलावा प्रियंका ने एक वीडियो में समुंदर के अंदर की खूबसूरत दुनिया भी दिखाई है। जिसमें मछलियां चारों तरफ दिखाई दे रही हैं और इनके बीच तैर रही हैं प्रियंका चोपड़ा।

Related Articles

Back to top button