Breaking
Rahul Gandhi के धरने पर Ravi Shankar Prasad ने कहा – यह अराजकता की राजनीति हैक्या इस देश में FIR की मांग करना क्या अनार्की है- कांग्रेसराहुल का ये धरना सस्ती लोकप्रियता के लिए है- नड्डाराहुल गाँधी के धरने को लेकर जेपी नड्डा की प्रेस- बोले ये राहुल की हताशा और हठयोग है, ये धरना छात्रों के लिए नहीं है.Delhi Police संसद मार्ग कार्यालय पर Rahul Gandhi का धरना ,बोले,FIR होगी तभी हटेंगे बीजेपी ने कहा राहुल अराजकता फैला रहे हैंसावन सोमवार पर CM योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कियाMEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, बोला ‘हमारी संसद ही लेगी फैसला’Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकतApple ला रहा फोल्डेबल फ़ोन, 7.8-इंच स्क्रीन और A20 Pro चिपसेट वाला Iphone Ultraयुवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन और रेखा के बारे कुछ ऐसा बोले टाइगर श्रॉफ, करण जौहर रह गए दंग

नई दिल्ली। कॉफी विद करण शो में इस बार करण जौहर के मेहमान थे कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। इस बीच क्विज राउंड में टाइगर ने रेखा और अमिताभ बच्चन के बारे में ऐसा जवाब दिया कि करण हैरान हो गए। हालांकि करण के रिऐक्शन से टाइगर को अहसास हो गया कि वह कुछ गलत बोल गए हैं। इसके बाद करण ने सही जवाब दिया।

कॉफी विद करण शो में सिलेब गेस्ट्स के खुलासे सुर्खियों में रहते हैं। इस बार कृति और टाइगर ने भी शो में आकर काफी मस्ती की। क्विज राउंड में टाइगर श्रॉफ अमिताभ बच्चन से जुड़े सवाल पर टाइगर फंस गए। उनसे पूछा गया, किसी ऐसे ऐक्टर का नाम बताइए जिसने अमिताभ बच्चन की मां और लवर दोनों का रोल किया हो। कृति सेनन ने इस पर जवाब दिया, मैं बहुत श्योर नहीं हूं। इस पर टाइगर ने बजर दबाया और बोले, रेखा मैम? यह सुनकर करण जौहर शॉक्ड रह गए और बोले- क्या?

इसके बाद करण जौहर ने अपना सीना पकड़ा और बोले, नहीं… और हंसने लगे। इसके बाद बोले नहीं, उन्होंने कभी उनकी मां का रोल प्ले नहीं किया। वहीदा रहमान ने उनकी मां और प्रेमिका का रोल प्ले किया था राखी और शर्मिला टैगोर ने भी। इस पर टाइगर बोले, मैं ये सोच ही रहा था। करण ने उनका मजाक उड़ाया, अच्छा, तुम ये सोच रहे थे?

वहीदा रहमान ने फिल्म कभी-कभी में अमिताभ बच्चन की प्रेमिका का रोल निभाया है। इसके बाद उन्होंने नमक हलाल और त्रिशूल में उनकी मां का रोल निभाया है। राखी कभी-कभी, एक रिश्ता, त्रिशूल, काला पत्थर, बरसात की एख रात, कसमें वादे में अमिताभ की प्रेमिका बन चुकी हैं। इसके बाद शक्ति और लावारिस मे उनकी मां बनी थीं। शर्मिला टैगोर ने बेशरम, एकलव्य, फरार, विरुद्ध जैसी फिल्मों में उनकी प्रेमिका का रोल निभाया है और देश प्रेमी में उनकी मां बनी थीं।

 

Related Articles

Back to top button