Breaking
2027 में 2017 दोहराना है, हर विधानसभा में कमल खिलाना है- केशव प्रसाद मौर्ययूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति तैयारभाजपा षडयंत्र करके विधान परिषद चुनाव जीतना चाहती थी- अखिलेशUP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, प्रधानमंत्री मोदी के क्षेत्र वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जाएमएलसी चुनाव- बैलेट से चुनाव होने पर भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई- BJPMLC Election Results 2026 LIVE: UP की 4 सीटों पर जीती भाजपा , वाराणसी में सपा की जीत , पटना में JDU ने लहराया झंडायूपी विधान परिषद चुनाव 2026: काशी में ही भाजपा की हार, सपा जीती शिक्षक एमएलसी सीटअमित शाह मानहानि केस में राहुल गाँधी को सुल्तानपुर की MP MLA कोर्ट ने किया बरीकाँग्रेस की राजनीति का स्तर हर रोज़ गिर रहा है- राजनाथ सिंहबीजेपी को बड़ा झटका, सुतानपुर MP MLA कोर्ट ने राहुल गाँधी को किया बरी।
Main slideमनोरंजन

शो के दौरान निशांत भट्ट ने शमिता शेट्टी के साथ की ओछी हरकत

 बिग बॉस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेस्टेंट बनकर आई, शमिता शेट्टी ने दिव्या अग्रवाल से अपनी एक बातचीत के दौरान कोरियोग्राफर निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। Big Boss OTT को शुरू हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन घर में लड़ाई-झगड़े का फुल माहौल देखने को मिल रहा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने हालिया एपिसोड में शो के कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को लेकर एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल से अपनी बातचीत के दौरान यह खुलासा करते हुए कहा कि वे और निशांत एक दूसरे को पहले से जानते हैं, लेकिन निशांत भट्ट द्वारा की गई एक ओछी हरकत की वजह से शमिता ने उनसे दूरी बना ली थी।

बिग बॉस में एक बार फिर शमिता शेट्टी का सामना जब कोरियोग्राफर निशांत भट्ट से हुआ तो उनकी पुरानी यादें ताजा हो गईं। बुधवार के शो में दिखाया गया कि शमिता और दिव्या बेड पर लेटे हुए एक दूसरे से बात कर रही थीं। उसी बातचीत के दौरान शमिता ने बताया कि, एक शो के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि निशांत ने अपनी लाइन क्रॉस की है, जिसकी वजह से उन्हें काफी अनकंफर्टेबल महसूस हुआ। इसके बाद शमिता ने कहा कि, मैं उस हादसे का जिक्र नहीं करना चाहूंगी, लेकिन निशांत ने एक बार मेरे साथ अपनी हद पार कर दी थी, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया था। मैंने उसे कहा था कि यह उसने बहुत गलत किया है, जिसके बाद हमारी बात होनी बंद हो गई थी।’

इसी बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने कहा है,’मुझे लगता है मुझे उससे यह दूरी बरकरार रखनी चाहिए क्योंकि वह हादसा मैं फिर से याद नहीं करना चाहती। इसलिए स्टेज पर भी मैंने जब इसे देखा तो बस ऐसे रिएक्ट किया कि हां मैं इसे जानती हूं। आपको बता दें कि शमिता दूसरी बार बिग बॉस में आई हैं, इससे पहले भी शमिता बिग ‘बॉस सीजन 3’ में नजर आ चुकी हैं, लेकिन कुछ निजी कारणों के चलते उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। साथ ही आपको यह भी बता दें कि निशांत भी इंडस्ट्री के जाने पहचाने कोरियोग्राफर हैं। अगर एपिसोड की बात की जाए तो शो के पहले ही टास्क में निशांत और उनके पार्टनर मूस ने जीत हासिल की है। जिसकी वजह से मूस को उसका सारा सामान वापस मिल गया। और दिव्या के अलावा घर की सभी लड़कियों को सिर्फ 25 आइटम चुनने और लेने की अनुमति है।

Related Articles

Back to top button