Breaking
धुरंधर द रिवेंज का हुआ ऎतिहासिक आगाज, पेड प्रीव्यू पर ₹52 करोड़ की कमाईईरान ने मार गिराया अमेरिका का स्टील्थ फाइटर जेट F-35?चीन जा रहे तेल के 7 जहाज रूस ने भेजा भारतUP में योगी सरकार के 9 साल पूरे, योगी बोले- PM मोदी के मार्गदर्शन से आया यह बड़ा परिवर्तनCensus 2027: दो चरणों में होगी जनगणना, नित्यानंद ने किया ऐलानबेंजामिन नेतन्याहू को IRGC की धमकी, कहा- “पीछा तब तक करेंगे जब तक उन्हें खत्म नहीं कर देते।”पांच राज्यों में मतदान 9 अप्रैल से शुरू, बंगाल में 2 चरणों में होगा चुनावएलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोली
Breaking Newsअर्ली बिज़नेस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़े कच्चे तेल के दामों की वजह बनी रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि

NEW DELHI: भारत में वर्तामन समय में जिस तरह से रसोई गैस के दाम दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब पुरानी रसोई और लकड़ी के चूल्हे का प्रयोग करना पड़ेगा। लोग पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हो रही वृद्धि से बेहद परेशान है। जिसका असर भी दिखने लगा है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में अब घरों में एलपीजी सिलेंडर महंगा होने के कारण उसका प्रयोग पहले की तुलना में कम हो गया है रिपोर्ट के अनुसार, त्योहार सीजन में आपको रसोई गैस के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है।

ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि एलपीजी सिलेंडर के दाम 1 हजार के पार जा सकते हैं। क्योंकि बीते एक हफ्ते से जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है, वहीं रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ सकते हैं। एक रसोई गैस सिलेंडर कीमत एक हजार का आंकडा पार कर सकती है। वैसे 18 दिन से स्थिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज बदलाव से इसकी शुरुआत भी हो गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, यदि कच्चे तेल और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमत बढ़ती है, तो रसोई गैस भी मंहगी होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि इसी के साथ साथ केंद्र की मोदी सरकार रसोई गैस सब्सिडी को भी पूरी तरह समाप्त कर सकती है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि सब्सिडी सिर्फ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जा सकती। वहीं, सरकार के आंतरिक सर्वे में यह बात मानी गई है कि उपभोक्ता 1 हजार रुपये का सिलेंडर खरीद सकते हैं।

Related Articles

Back to top button