Breaking
2025 की वो सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, फिर भी कमाई से निराश हैं आमिर खान, बोले- ‘अगर 15 हजार स्क्रीन पर रिलीज होती..’रक्षा को लेकर भारत-कनाडा में बढ़ेगा सहयोग, क्या रिश्तों को सामान्य बनाने की दिशा में रहेगा अहम?मणिपुर में फिर हिंसा भड़कने से लगा कर्फ्यू, उखरुल में जले थे दर्जनों घरसभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी सैनिकों के हटते ही चीन का तालिबान पर दबाव , कहा सभी आतंकी संगठनों से नाते तोड़ो

बीजिंग। अमेरिकी सेना के जाने के बाद चीन ने तालिबान को नसीहत दी है कि यदि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करनी है, तो सभी आतंकी संगठनों से अपने हर तरह के संबंधों तोड़ दे। साथ ही जल्द से जल्द लचीले नियमों को अपनाते हुए एक समावेशी सरकार का गठन करे।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने पत्रकार वार्ता में पड़ोसी देशों में अमेरिका के सैन्य हस्तक्षेप की निंदा की। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में बेवजह सैन्य हस्तक्षेप का क्या अंजाम होता है, यह अमेरिका ने बीस साल अफगानिस्तान में रहने के बाद अच्छी तरह से देख लिया है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तालिबान के नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने चीन यात्रा के दौरान यह वादा किया था कि उइगर मुस्लिम आतंकी ग्रुप ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट को अफगानिस्तान की धरती से कोई गतिविधियां नहीं करने देंगे। तालिबान को यह वादा निभाना चाहिए।

अफगानिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक से वोटिंग के समय नदारत रहने वाले चीन ने युद्धग्रस्त देश में मची नई अफरा-तफरी के लिए अमेरिकी सेना की गलत तरीके से वापसी को जिम्मेदार ठहराया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चीन के प्रतिनिधि ने बताया कि अफगानिस्तान में हाल की अफरा-तफरी के लिए विदेशी सेनाओं की गलत तरीके से वापसी किया जाना जिम्मेदार है। अफगानिस्तान को लेकर 13 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पारित हो चुका है जिसमें रूस और चीन ने नदारत रहकर इसका विरोध किया है।

Related Articles

Back to top button