Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

भारत के बुनियादी ढांचे के विकास को कर रहा प्रभावित कर रहा चीन ,नाकाबिलेबर्दाश्त

नई दिल्ली :चीन पर अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट’ में भारत-चीन सीमा के साथ एलएसी में चीनी गांव का जिक्र किया गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्षों से उन्होंने क्षेत्र में एक सेना चौकी बनाए रखी है और चीन की ओर से विभिन्न निर्माण थोड़े समय में नहीं कराया गया है ,खबर है के चीन ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर लोंगजू में पूरा गांव बसा लिया है. रक्षा सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास लोंगजू में गांव का बसाया गया है. भारत-चीन सीमा पर स्थित लोंगजू पर एक ऑपरेशन के दौरान साल 1959 में चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने असम राइफल्स के पोस्ट पर कब्जा जमा लिया था.
‘चीन पर अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट’ में भारत-चीन सीमा के साथ एलएसी में चीनी गांव का जिक्र किया गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्षों से उन्होंने क्षेत्र में एक सेना चौकी बनाए रखी है और चीन की ओर से विभिन्न निर्माण थोड़े समय में नहीं कराया गया है.

‘चीन को शामिल करने वाले सैन्य और सुरक्षा विकास पर अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट’ में भारत-चीन सीमा के साथ एलएसी में चीनी गांव के उल्लेख पर रक्षा सूत्र ने बताया कि ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ गांव चीन द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में है.

अमेरिकी रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि चीनी मीडिया ने एलएसी के पास भारत के बुनियादी ढांचे के विकास को प्रभावित करने की कोशिश की. इस काम के लिए चीनी मीडिया तनाव बढ़ाने का आरोप भारत पर लगाता रहा. चीन ने अपने दावे वाली जमीन से सेना को पीछे हटाने से भी साफ इनकार कर दिया था.

उसने शर्त रखी कि वह तब तक सेना को पीछे नहीं हटाएगा, जब तक उसके दावे वाली जमीन से भारतीय सेना पीछे नहीं हट जाती और उस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार के काम को रोका नहीं जाता. अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ने भारत को अमेरिका के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने से रोकने की कोशिश की है.
रिपोर्ट में कहा है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के अधिकारियों ने आधिकारिक बयानों और राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से भारत को वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों को गहरा करने से रोकने के लिए असफल प्रयास किया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीआरसी के अधिकारियों ने भारत पर अमेरिकी नीति का एकमात्र उपकरण होने का आरोप लगाते हुए गतिरोध के दौरान और बाद में वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों को गहरा करने से रोकने के लिए असफल कोशिश की है.

Related Articles

Back to top button