Breaking
युवाओं के नाम लिखा पत्र लिख धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफाCJP Protest: दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CRPF की 20 कंपनियां तैनातमानसून सत्र में कांग्रेस और विपक्ष ने की परीक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, राम मंदिर चंदा विवाद और नीट घोटाले पर कार्यस्थगन नोटिससोनम वांगचुक को निजी अस्पताल ट्रांसफर करने की मांग खारिज, परिवार को 24×7 मुलाकात की इजाजतरोहित शर्मा की 138 रन की धमाकेदार पारी, बने लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय,BRICS का ड्रग्स के खिलाफ ऐलान, अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर लगाएगा पाबंदीराजौरी के जंगलों में आतंकवादियों की घेराबंदी, कुपवाड़ा में Hideout ध्वस्तराम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही वीआईपी दर्शन करवाने के खेल में हर महीने लाखों रुपये की वसूलीमंदिर ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीनो को लेकर भी जांचराम मंदिर चढ़ावा चोरी-डकैती के ऊपर भी कोई शब्द हो वो इस्तेमाल होना चाहिए- अखिलेश
Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीय

तीसरे विश्व युद्ध के लिए चीन पूरी तरह तैयार,दुनिया को बढ़ा खतरा |

दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ गया है। चीन की नई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि चीन का नया एयरक्राफ्ट कैरियर लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे बीजिंग की अमेरिका पर हावी होने वाली योजना के तहत लॉन्च किया जाने वाला है। इन तस्वीरों को सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज द्वारा लिया गया है।

इसमें देखा जा सकता है कि शंघाई शिपयार्ड में नए टाइप 003 कैरियर को तैयार किया जा रहा है। इन तस्वीरों से ये तो स्पष्ट रूप से जाहिर होता है कि चीन एक विध्वंसक जहाज बना रहा है। हालांकि अभी इसका कंस्ट्रक्शन किया जा रहा है। लेकिन ये इस बात को भी दिखाता है कि चीन दुनिया की सोच से पहले ही इस एयरक्राफ्ट कैरियर (china aircraft carrier) को लॉन्च कर सकता है। तस्वीरों को देखकर ऐसा लगता है कि 330 मीटर लंबी पतवार पर काम पूरा किया जा चुका है। फ्लाइट डेक का काम भी पूरा हो चुका है और कंट्रोल-टॉवर को फिट किया जा रहा है। इस बात की भी जानकारी दी गई है कि एयरक्राफ्ट कैरियर में तीन विशाल कैटापोल्ट भी हैं, जिनके जरिए विमान हवा में लॉन्च कर सके।

तस्वीरों से इस बात की भी पुष्टि होती है कि एयरक्राफ्ट कैरियर को डेक के बीच में ट्रांसफर करने के लिए हथियार, रडार और लिफ्ट जैसे कुछ उपकरणों पर काम पूरा हो चुका है। रिपोट्र्स में कहा गया है कि मौजूदा जानकारी और शिपयार्ड में देखी गई प्रगति के आधार पर इस बात का अनुमान लगाया गया है कि टाइप 003 कैरियर लगभग तीन से छह महीनों में लॉन्च हो सकता है। टाइप 003 चीन का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर है। इससे पहले के कैरियर लिओनिंग (टाइप 001) और शेडोंग (टाइप 002) थे। शीत युद्ध के दौर में सोवियत यूनियन द्वारा इनका निर्माण किया गया था और चीन ने इनका इस्तेमाल अपने कैरियर स्ट्राइक ग्रुप टीमों को ट्रेंड करने के लिए किया।

टाइप 003 के आंतरिक कार्यों को सितंबर और अक्टूबर के महीनों के बीच पूरा किया गया है। टाइप 003 पर कैटापोल्ट को शामिल करना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) नेवी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कैटापल्ट असिस्टेड टेक-ऑफ अरेस्ट रिकवरी सिस्टम का मतलब है कि टाइप 003 अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में एक बड़े विमान ऑपरेट कर सकता है।

Related Articles

Back to top button