Breaking
FBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉकबुकिंग में आ रही है समस्या, कई जगह गैस वेंडर नहीं उठा रहे फ़ोन
Breaking Newsअर्ली बिज़नेसराष्ट्रीय

कोयले के रेट घटे ,सस्ता हुआ भवन निर्माण सामान, जानिये क्या हैं सरिया के ताजा रेट।

बिहार : बिहार समेत पुरे देशभर में पिछले दिनों कोयले की कमी के कारण सीमेंट, छड़, लोहा के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब जब कोयले की कमी खत्म हो चुकी हैं तो धीरे धीरे इन सब चीज़ों के दामों में कमी आ गई हैं.आगामी दिनों में भवन निर्माणों के सामानों के दामो में और भी कमी होने की संभावनाएं व्यापारियों ने जताई है.

बता दे पिछले दिनों लगातार नए-नए रिकार्ड बना चुके सरिया के दाम अब घटने लगे हैं। दस दिनों में ही सरिया की कीमतों में सात हजार रुपये प्रति टन तक की कमी आई है। कोयले की कीमत 18 हजार रुपये टन से घटकर 12 हजार रुपये प्रति टन हो चुकी हैं, जिसकी वजह से फैक्ट्रियों में सरिया 57 हजार रुपये प्रति टन के स्तर पर आ चूका हैं.

हालाँकि सरिया की कीमतों में गिरावट काफी समय बाद आया हैं.क्योकि दिवाली और छठ से पहले सरिया 65 हजार रुपये प्रति टन के स्तर पर पहुंच गया था। अभी फैक्ट्रियों में सरिया 57 हजार रुपये प्रति टन और रिटेल में 60 हजार रुपये प्रति टन दल्ली राजहरा, डौंडी, कुसुमकसा, चिखलाकसा सहित क्षेत्र में टन बिक रहा है। अभी बिहार या बाकी राज्यों की बात करे तो कीमतों में आई तेजी की वजह से बाजार में मांग बिल्कुल कमजोर हो गई थी, लेकिन दाम घटने के बाद उम्मीद हैं की मार्केट फिर से खिलने लगेगा.

Related Articles

Back to top button