Breaking
एलपीजी की किल्लत ख़तम, रसोई गैस लेकर आ रहे हैं दो जहाजों को ईरान के अधिकार क्षेत्र से गुजरने की मिली अनुमतिFBI की हैरान करने वाली रिपोर्ट, क्या अमेरिका में घुसकर मारेगा ईरान?HPCL के प्लांट में डबल मर्डर, पुलिस ने आरोपी के दोनों टांगों में मारा गोलीEarly News Hindi Daily E-Paper 13 March 2026Opposition के ‘Mic Off’ के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला का पलटवार, कहा- मेरे पास कोई बटन नहीं हैदेश के कई शहरों में होटल रेस्ट्रोरेंट और ढाबे बंददेश भर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर की किल्लत, जबकि कमर्शियल सिलेंडर मिलना बंदCM धामी- अग्निवीर को 10% रिजर्वेशन देकर सुरक्षित करेंगे भविष्यईरान के मिसाइल हमले हुए कम, क्या है तेहरान की नई रणनीति?नहीं बढ़ेगा LPG गैस का दाम? सरकारी सूत्रों ने कहा- देश में पर्याप्त स्टॉक
राष्ट्रीय

HC से तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस को झटका

नई दिल्ली। भाजपा नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी के मामले में पंजाब पुलिस को हरियाणा एवं पंजाब हाई कोर्ट से भी झटका लगा है। बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार करके ला रही पंजाब पुलिस की टीम को हरियाणा में रोका गया था और दिल्ली पुलिस की टीम ने कुरुक्षेत्र में आकर बग्गा को अपनी कस्टडी में ले लिया था। दिल्ली पुलिस की टीम बग्गा को लेकर राजधानी रवाना हो गई है। हरियाणा और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ पंजाब सरकार उच्च न्यायालय गई थी और बग्गा को हरियाणा में रोकने की ही मांग की थी। लेकिन उच्च न्यायालय ने ऐसा कोई आदेश देने से इनकार कर दिया। इस बीच दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर राजधानी के करीब पहुंच गई है।

पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू ने कहा था कि इस कार्रवाई में हरियाणा पुलिस का दखल कानून का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई में दखल दिया और इससे पूरी प्रक्रिया में गैर-जरूरी देरी हुई। यही नहीं उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि वह दिल्ली पुलिस को आदेश दे कि वह बग्गा को लेकर हरियाणा की सीमा के पार न जाए। इस पर अदालत ने कोई भी आदेश देने से इनकार कर दिया। हालांकि हरियाणा सरकार से यह जरूर पूछा है कि वह बताए कि किस अधिकार से उसने पंजाब की टीम को रोका था।

इस बीच हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिव विज ने पंजाब पुलिस पर बग्गा को अगवा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘आज सुबह ही हमें दिल्ली पुलिस से जानकारी मिली थी कि तजिंदर पाल बग्गा को अगवा कर लिया गया है। बोलेरो गाड़ी से उन्हें अगवा कर ले जाया गया है। हमें बताया गया था कि उन्हें अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। हमें दिल्ली पुलिस की ओर से जो जानकारी मिली थी, उस पर ऐक्शन लेना हमारी मजबूरी थी। अब इस पूरे मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की ओर से की जाएगी। क्या आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कोई टॉर्चर हाउस बना रखा है, जहां वह हर किसी को ले जाना चाहती है।’

वहीं बग्गा के परिजनों ने भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। तजिंदर पाल बग्गा के पिता प्रीतपाल ने कहा, ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है। हम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोई गलती की है तो उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। आखिर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बग्गा के खिलाफ कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस ने तो सिर्फ अपनी ड्यूटी अदा की है क्योंकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें अगवा किए जाने की जानकारी थी।’

Related Articles

Back to top button