Breaking
सभी दल सदन को सुचारु संचालन हेतु सहयोग करें-सतीश महानाजापान के संसदीय पीएम टाकायची की होगी प्रचंड जीत? विपक्ष बिखरा हुआबांग्लादेशी हिन्दुओं को मोहन भगवत ने दी सलाह, कहा- भागे नहीं, संघर्ष करेंEarly News Hindi Daily E-Paper 8 February 2026इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा, मृतकों और घायलों के प्रति जताई संवेदना29 साल पुरानी फाइल खुलते ही देर रात अरेस्ट हुए MP पप्पू यादव, अस्पताल में भर्तीWPL 2026: RCB दूसरी बार बनी चैंपियन, कप्तान स्मृति मंधाना के तूफान ने दिल्ली को हराया‘बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पर हमला’, धमकी भरे कॉल्स के बाद घर में घुसे हमलावर, मैनेजर ने किया खुलासाUS की इमीग्रेशन पालिसी में बड़ बदलाव, H-2B वीजा का बढ़ा कोटा, इंडियन वर्कर्स पर क्या होगा असर, जानेचेन्नई में H5N1 वायरस से सैकड़ों कौवों की मौत, खतरनाक वायरस की पुष्टि के चलते एडवाइजरी जारी
Main slideउत्तर प्रदेशराज्य

सशक्त शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच सेतु का कार्य करता है- धर्मपाल सिंह

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है।

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि सशक्त शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच सेतु का कार्य करता है। मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ की मजबूती से विजय का त्रिशक्ति फॉर्मूला तैयार होगा। विपक्ष के झूठ, फरेब को त्रिशक्ति फॉर्मूले से भाजपा कार्यकर्ता ध्वस्त करेंगे। धर्मपाल सिंह ने सोनभद्र में शक्तिकेन्द्र संयोजक बैठक, अनुसूचित मोर्चा युवा कार्यकर्ता बैठक, बूथ अध्यक्ष बैठक तथा जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व पूर्व जिलाध्यक्षों की बैठक में संवाद किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठ, फरेब तथा भ्रम फैलाकर राजनैतिक लाभ लेने के लिए काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में केन्द्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार ने सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के संकल्प के साथ सभी योजनाओं को गांव, गरीब, किसान के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए समर्पित किया है। हमें हर बूथ, हर घर और हर व्यक्ति तक विपक्ष के झूठ, फरेब का पर्दाफाश भी करना है और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी पहुंचाना है। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान, परिश्रमी, ऊर्जावान एवं अनुशासित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मंडल, शक्तिकेन्द्र तथा बूथ की संरचना को सशक्त करना है। जिससे संगठन की अपेक्षाएं हर बूथ पर जीवंत हो सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पूर्व में संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है। उन्हें संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय करना होगा। इसके साथ ही पार्टी के प्राथमिक सदस्यों को भी जिम्मेदारी देकर सक्रिय करना है। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों के बीच सतत संवाद होना चाहिए। प्रभावी कार्यक्रमों के लिए समग्र रूप से बैठकर रणनीति तैयार होनी चाहिए। नियमित मासिक बैठकें, जनसंवाद, जनसम्पर्क जैसे कार्यक्रम नियमित हो इसके लिए स्वभाव विकसित करना होगा। हमें बूथ की संरचना और अधिक मजबूत करना है। इसके लिए युवाओं व महिलाओं को जिम्मेदारी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं के मार्गदर्शन की नीति पर काम करना होगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया और सरकार की योजनाओं को गरीबों के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित किया। जिसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जाति वर्ग को हुआ। भाजपा बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित जाति वर्ग की उन्नति के लिए अनवरत कार्य कर रही है। जबकि कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने लगातार संविधान को कमजोर करने का काम किया है। अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया। सपा सरकार के समय अनुसूचित जाति वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर कब्जे किए गए। मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति पर चलते हुए सपा व कांग्रेस ने गुंडों, अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया।
धर्मपाल सिंह ने कहा पंचायत चुनाव तथा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमें अभी से संगठनात्मक तैयारी पूरी करना है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना है। तथ्यों के साथ सत्य को लेकर जन-जन के बीच संवाद स्थापित करना है।

Related Articles

Back to top button