Breaking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से किया इनकारकुत्ते और बिल्लियों में एच5 बर्ड फ्लू के संक्रमण का खतरा, विशेषज्ञों ने दी सतर्क रहने की सलाहब्रिक्स समिट का समापन, दुनिया में बढ़ रहा तनाव, एक क्षेत्र तक संकट सीमित नहीं: PM मोदीModi-Jinping की मुलाकात, LAC से चीन ने घटाई सेनानीम करोली बाबा पर फिल्म हनुमान अंश ने कमाए 250 करोड़CM गुप्ता का ऐलान, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी चलेगा बुलडोजरमस्जिद के मलबे के नीचे 15 फीट गहरा कुआं, कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंपसत्य निकेतन हादसे में हुई 7 मौतों में से 5 छात्र जबकि एक 75 वर्षीय मजदूरदिल्ली सत्य निकेतन हादसे में 7 लोगों की मौत,5 घायलों का इलाज जारीदिल्ली सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग हादसे में अभी तक 5 लोगों का रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय

केंद्रीय कर्मचारियों के DA बढ़ोतरी में हो सकती है और देरी! जून में करेगी केंद्र सरकार ऐलान

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

7 वां वेतन आयोग:  केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान जून में कर सकती है ।नेशनल काउंसिल-JCM-स्टाफ साइड के अनुसार 1 जनवरी 2021 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के ऐलान में अभी और देरी हो सकती है । हालांकि JCM अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए DA में बढ़ोतरी बेसिक सैलरी का कम से कम 4 परसेंट होगी ।

1 जनवरी 2021 के DA बढ़ोतरी में देरी के पीछे की वजह के बारे में बताते हुए स्टाफ साइड के सेक्रेटरी शिवा गोपाल मिश्रा कहते हैं कि हम वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (DoPT) के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं । इनका कहना है कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से केंद्र सरकार की पूरी योजना ही गड़बड़ हो गई । इसलिए सबकुछ एक महीना आगे खिसक गया है। जिस DA बढ़ोतरी का ऐलान अप्रैल अंत तक या मई मध्य तक होना था था अब वो जून तक खिसक गई है ।

शिवा गोपाल मिश्रा का कहना है कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों के 7th CPC पे मैट्रिक्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि केंद्र सरकार ने पहले ही कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA, DR जून 2021 तक फ्रीज करके रखा हुआ है. मार्च 2021 में राज्य सभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि DA, DR बढ़ोतरियों को फिर से 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा. इसलिए अगर 1 जनवरी 2021 का DA बढ़ोतरी आज ऐलान हो भी जाता है तो ये शुरू 1 जुलाई 2021 से ही होगा.

 

Related Articles

Back to top button