Breaking
IND vs NZ Test: मुकाबला ड्रॉ, न्यूजीलैंड टॉप-2 से बाहर, भारत को प्रतिशत अंक में नुकसानमुलायम सिंह यादव जयंती: अखिलेश यादव ने किए छात्रों और मेडिकल कर्मचारियों के लिए ऐलानएक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए- पीएम मोदीGlobal Peace Honours 2026: फायरिंग घटना के बाद पहली बार मंच पर टाइगर श्रॉफ ने किया परफॉर्मजेन्सेन हुआंग से अफेयर के दौरान चीनी खुफिया एजेंसी के संपर्क में थीं ऐलिस हुआंगसंदपपरगट स्कैंडल: कप्तान पद छोड़ने से पैट कम्मिंस ने किया इनकार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फोरम को दिया समर्थनUP CM योगी आदित्यनाथ की माँ का पौढ़ी जिले के पंचूर गावं में 91 वर्ष की उम्र में निधनगोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है-अखिलेशUP विधानसभा चुनाव- NDA में भी सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेजउत्तर प्रदेश में सपा ने सीट शेयरिंग को लेकर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी जिसमे 2 डेटा एक्सपर्ट
राष्ट्रीय

आज चलेंगी दिल्ली में तेज हवाएं,मुंबई में हुई मानसून की पहली बारिश

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क 

नई दिल्ली। गर्मी से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है. आज मुंबई में मॉनसून की दस्तक के साथ तेज बारिश हुई है. इसके अलावा दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों को भी जल्द मॉनसून की पहली बारिश देखने को मिल सकती है. मॉनसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

मुंबई मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जयंत सरकार ने कहा कि मुंबई में आज मॉनसून आ चुका है. उन्होंने कहा कि आमतौर पर 10 जून तक इसका अनुमान रहता है लेकिन इस बार मॉनसून ने वक्त से पहले ही दस्तक दे दी है. इससे पहले क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग की निदेशक शुभांगी भुते ने कहा, ‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बुधवार को मुंबई पहुंचने के संकेत हैं.’ मुंबई के विभिन्न हिस्से में बीते दिन बारिश हुई थी.

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था. आईएमडी ने दोपहर में पूर्वानुमान जताया कि तेज हवाओं के साथ मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

मुंबई और आस-पात के इलाकों में मंगलवार को हुई बारिश को मौसम विभाग ने मॉनसून के पहले की बारिश बताया था. विभाग के मुताबिक यहां लगातार धीमी और तेज बारिश हुई, ये मॉनसून की नहीं बल्कि उससे पहले की बारिश है.

वहीं, राजधानी दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. बीते दिन का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का अधिकतम तापमान है. मौसम अधिकारी ने बुधवार को मोटे तौर पर आसमान साफ रहने और धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

मौसम विभाग की माने तो आज पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा के उत्तरी तट और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. इसके अलावा कर्नाटक के तटीय इलाके, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है.

Related Articles

Back to top button