Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
अंतर्राष्ट्रीय

60 लाख डॉलर और 15 सोने की ईंटें जब्त कीं अमरुल्लाह सालेह के घर, तालिबान का दावा

नई दिल्ली। तालिबान (Taliban) लड़ाकों ने एक वायरल वीडियो में दावा किया है कि उन्होंने पंजशीर प्रांत (Panjshir Province) में अफगानिस्तान (Afghanistan) के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह (Amrullah Saleh) के आवास से 60 लाख डॉलर और करीब 15 सोने की ईंटें जब्त की हैं. खामा न्यूज के मुताबिक सालेह और रेजिस्टेंस फ्रंट ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान (Afghanistan) के राजदूत, मोहम्मद जहीर अगबर ने दावा किया था कि राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) अफगानिस्तान से भागते समय अपने साथ 16.9 करोड़ डॉलर ले गए थे. उन्होंने कहा था कि गनी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अफगान राष्ट्र की संपत्ति को बहाल किया जाना चाहिए. दुशांबे में अगबर ने गनी के पलायन को राज्य और राष्ट्र के साथ विश्वासघात करार दिया और दावा किया कि वे भागते समय अपने साथ 16.9 करोड़ डॉलर लेकर गए हैं.

तालिबान के सांस्कृतिक आयोग और मल्टीमीडिया शाखा के प्रमुख अहमदुल्ला मुत्ताकी ने एक वीडियो ट्वीट कर ये दावा किया है कि सालेह के घर से 60 लाख डॉलर और करीब 15 सोने की ईंटें जब्त की हैं. मुत्ताकी द्वारा जारी किए गए 1 मिनट 26 सेकंड के वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कुछ तालिबानी लड़ाके दो सूटकेस में रखे गए अमेरिकी डॉलर की गड्डियों और सोने की ईंट की गिनती कर रहे हैं. एक लड़ाका अपने मोबाइल फोन से रखे गए डॉलर और ईंट की वीडियो बनाता भी दिख रहा है.

इससे पहले डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अफगानिस्तान में एक भ्रष्ट वर्ग ने व्यक्तिगत लाभ के लिए सरकार चलाई, जबकि आम लोगों को अलग-थलग कर दिया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि टैक्सपेयर के पैसे की बर्बादी आश्चर्यजनक है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि काबुल हवाई अड्डे के माध्यम से नकदी और सोने की तस्करी की गई है. रिपोर्ट के अनुसार, अफगान उपराष्ट्रपति ने 3.8 करोड़ पाउंड कैश के साथ दुबई के लिए उड़ान भरी थी और ड्रग-तस्करी और भ्रष्ट अधिकारी प्रति सप्ताह 17 करोड़ पाउंड देश से बाहर ट्रांसफर कर रहे थे, जहां औसत आय मुश्किल से 430 पाउंड प्रति वर्ष थी.

Related Articles

Back to top button