Breaking
राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफ़ा2027 और 2029 की तैयारी में UP BJP, नीरज सिंह और पूजा पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष, हटे कई पुराने नामAyodhya Ram Mandir चढ़ावा कांड में एक्शन, SIT रिपोर्ट के आधार पर 8 आरोपी गिरफ्तारलखनऊ अग्निकांड में SIT को 7 दिन में CM योगी को देनी है रिपोर्टलखनऊ में जो हुआ वो सामान्य घटना नहीं- अखिलेशRam Mandir Donation Scam: SIT रिपोर्ट आई, कब होगी कार्रवाई? चढ़ावा चोरी पर UP सरकार के सामने क्या खुलासा हुआलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की गई जान जबकि 9 घायलभारत में दुनिया से एक दिन पहले रिलीज़ होगी टॉम हॉलैंड की ‘Spider-Man: Brand New Day’अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौता तय, यूरोप में होंगे हस्ताक्षरइंडियन नेवी ने जहाज से निकाल लाई जिंदा मिसाइल, हादसे को टाला
Breaking NewsMain slideस्पोर्ट्स

21 मार्च से शुरू होगा आईपीएल, जाने तारीख में बदलाव की वजह

अर्ली न्यूज़ नेटवर्क।

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज 14 मार्च से होना था. लेकिन अब टूर्नामेंट देरी से शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के अगले सीजन की तारीख में बदलाव किया गया है. अब आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होगा. लेकिन अभी तक प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीख का पता नहीं चल पाया है. आईपीएल के नए शेड्यूल पर जल्द ही काम शुरू होगा.

बीसीसीआई ने हाल ही में मुंबई हेडक्वार्टर में मीटिंग की थी. इसमें कई अहम मसलों पर चर्चा हुई. अब अगली मीटिंग 18 या 19 जनवरी को हो सकती है. इसमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड फाइनल की जाएगी. इसके साथ ही आईपीएल को लेकर भी चर्चा हो सकती है. इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक फिलहाल आईपीएल 2025 की तारीख को बदल कर 21 मार्च कर दिया गया है. राजीव शुक्ला ने पहले गलती से 23 मार्च बताया था. लेकिन फिर 21 मार्च बताया.

Related Articles

Back to top button