Breaking
शुभमन गिल के दोहरे शतक और रोहित के शतक के चलते भारत ने वेस्ट इंडीज को रौंदाराहुल गाँधी ने PM मोदी पर निशाना, कहा- CEC ज्ञानेश कुमार को क्यों मिली कानूनी छूट?उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने इन्दिरानगर सेक्टर-18 में लगभग 600 वर्गमीटर भूमि अतिक्रमण से कराया मुक्तअवेंजर्स एन्डगेम एनकॉर ने प्री-सेल्स में ही कमाए ₹4.45 करोड़, ‘Doomsday’ की झलक देखने उमड़े फैंसएशिया सोसाइटी में बोले जयशंकर, US-Pakistan संबंधों और आतंकवाद पर स्पष्ट की भारत की नीतिएशियाई गेम्स में इंडिया वीमेन रिले टीम ने जीता गोल्ड मैडलCWC बैठक: लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली-मल्लिकार्जुन खड़गेराष्ट्रव्यापी बैंकों में आज से होने वाली 3 दिवसीय हड़ताल टली, IBA और बैंक यूनियनों की बैठक में बनी सहमतिCEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़पAsian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड
राजस्थान

राजस्थान सरकार ने भी कम किया टैक्स ,हुआ पेट्रोल और डीजल सस्ता।

जयपुर : केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर आम जनता को लूटा है केंद्र सरकार ने दिवाली से ही पहले इतने हो हल्ला के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है। केंद्र सरकार ने जिस तरह से पेट्रोल और डीजल के दामों में वैट की कटौती की है उसके बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में कटौती करके आम लोगों को राहत दी है।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने का ऐलान किया है।

अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार भी पेट्रोल-डीजल पर वैट में कटौती करके प्रदेश की आम जनता को राहत देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सभी राज्यों ने दामों में कटौती की है तो हमे भी दाम कम करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगे पेट्रोल-डीजल के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स लगाकर आम जनता को लूटा है। लेकिन अब केंद्र ने लोगों को कुछ राहत दी है। अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने पेट्रोल पर 3 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 3.8 रुपए प्रति लीटर की कटौती 29 जनवरी से ही की है। जिसके चलते हमे 2800 करोड़ का नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार का 22 फीसदी राजस्व पेट्रोल और डीजल पर वैट के जरिए ही आता है। अशोक गहलोत ने कहा कि 2021 में पेट्रोल के दाम 27 रुपए और डीजल के दाम 25 रुपए बढ़ाई गए हैं जबकि अब केंद्र ने लोगों को मामूली राहत दी है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि पेट्रोल-डीजल केदामों में एक्साइज ड्यूटी भी कम करें। बता दें कि केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की राहत दी थी। इसके बाद से राज्य सरकारों पर भी दाम में कमी करने का दबाव है। ना सिर्फ भाजपा शासित बल्कि कांग्रेस शासित राज्य पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की गई है।

Related Articles

Back to top button