Breaking
‘धुरंधर रॉ और अनदेखा’ देख भड़के दर्शक, बोले- ‘नया कुछ नहीं’रूस ने यूक्रेन युद्ध के लिए 217 भारतीयों को जबरदस्ती बनाया फौजी, 49 की मौतराष्ट्रपति भवन में पद्मा अवार्ड्स 2026 का आयोजन, दिग्गजों को मिला सम्मानगृह मंत्री परमेश्वर का ‘Cockroach Janta Party’ पर एक्शन, बोले- पुलिस का फैसला स्वतंत्रनेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई ‘Dhurandhar: Raw and Undekha’, जाने क्या है खासह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 4 हफ्ते में AHTU बनाने को बोलापुलवामा हमले से जुड़ा आतंकवादी हमज़ा बुरहान पाकिस्तान में ढेर, हमलावरों ने गोलियों से किया छल्लीसीएम रेखा का ऐलान, दिल्ली में पानी-सीवर कनेक्शन सस्ताEarly News Hindi Daily E-Paper 20 May 2026वियतनाम के साथ रक्षा मंत्री की इमरजेंसी मीटिंग
राष्ट्रीय

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की UP के सांसदों से चर्चा, जाने चर्चा में क्या रहा खास

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सांसदों के साथ एक बैठक की और आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर मंथन किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी इस बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने पीएम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल यूपी के सभी नये मंत्रियों को 15 अगस्त के तुरंत बाद जन आशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्देश दिया है.

बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों की अहमियत पर विस्तार से अपनी बात रखी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के चुनावों के मद्देनजर राज्य में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की. पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के राशन दुकानदारों के साथ डिजिटल माध्यम से संवाद कर सकते हैं. इस कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई.

साथ ही बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए उत्तर प्रदेश के सांसद अपने-अपने संसदीय व आसपास के क्षेत्रों में आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे. यूपी से मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हुए सभी मंत्री 16, 17 और 18 अगस्त को जनता का ‘आशीर्वाद’ लेने निकलेंगे. दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में हुई इस बैठक में बृज और कानपुर क्षेत्र के सांसदों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी सांसद मौजूद थे. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह, राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी बैठक में शामिल हुए.

बैठक में नड्डा ने सांसदों को टीकाकरण केंद्रों का दौरा करने, वहां लोगों को आ रही परेशानियों को दूर करने और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के उपायों के प्रति जनता में जागरुकता फैलाने को कहा. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य स्वंयसेवकों के बारे में जानकारी दी. साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का भी उन्हें निर्देश दिया गया.
साथ ही बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए आगामी कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर चर्चा हुई.

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में पिछले दिनों हुए विस्तार में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व उत्तर प्रदेश को मिला. विभिन्न जाति व वर्ग से आने वाले प्रदेश के सात सांसदों को मंत्री बनाया गया था. पहली बार ऐसा हुआ है जब केंद्र सरकार में इतनी बड़ी संख्या में राज्य को प्रतिनिधित्व मिला है. अब पार्टी इसे आगामी विधान सभा चुनाव में भुनाने में जुट गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नड्डा ने अपने संबोधन के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की और कहा कि पिछले चार सालों में राज्य को उन्होंने नई ऊंचाई पर पहुंचाया है.

Related Articles

Back to top button